7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका में भारतीय कंपनियों ने दिया 1.25 लाख लोगों को रोजगार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अमेरिका में भारत का बोलबाला भारतीय कंपनियों ने पैदा की 1.25 लाख नौकरियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 16 Jun 2020, 6:53 PM IST

CII REPORT

CII REPORT

नई दिल्ली : आए दिन आजकल बेरोजगारी की खबरें आती है। लगभग हर सप्ताह अमेरिका जैसे देश में लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो रहे हैं । ऐसे में रोजगार मिलने की खबर आना अपने आप में एक सुखद अहसास है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की ओर से सोमवार को जारी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 155 भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिका में ( INDIAN COMPANIES IN AMERICA ) लगभग 22 बिलियन डॉलर यानि भारतीय रूपए के मुताबिक 1.6 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस निवेश से वहां 1.25 लाख नौकरियां पैदा ( JOBS IN AMERICA ) हुई है ।

मात्र 499 रूपए में मिलेगा 5 लाख का इंश्योरेंस, जानें कैसे ले सकते हैं आप

ये 155 कंपनियां लगभग अमेरिका के टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा जैसे 50 राज्यों में काम करती हैं। INDIAN ROUTS AMERICAN SOUL नाम की इस रिपोर्ट में इन कंपनियों ने बताया है कि इन कंपनियों के साथ एक बड़ी तादाद में लोग काम करते हैं।

इन जगहों पर है ज्यादा फोकस- रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों ने टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और मैसाचुएटस में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियों ने न्यू जर्सी, टेक्सास, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, इलिनॉयस और जॉर्जिया पर सबसे ज्यादा फोकस किया है। इन कंपनियों ने लगभग 20 राज्यों में 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 77 फीसदी कंपनियां अभी और निवेश करने की योजना बना रही हैं। वहीं, 83 फीसदी कंपनियां अगले पांच वर्षों में लोकल अमेरिकन्स को ज्यादा से ज्यादा काम पर रखने की योजना बना रही हैं।

1.35 लाख श्रमिको को आज मिलेगी नौकरी, CM Yogi बांटेगे ऑफर लेटर

रिसर्च और CSR पर भी खर्च करती है कंपनियां- सर्वे में शामिल भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में CORPORATE SOCIAL RESPONSBLITIES ( CSR ) और RESEARCH and Development पर किए गए खर्च की जानकारी भी दी है। इसके मुताबिक भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में CSR पर 175 मिलियन डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपए ) और रिसर्च एंड डवलपमेंट पर 900 मिलियन डॉलर करीब 6800 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।