ध्यान देने वाली बात है कि लॉकडाउन ( corona lockdown ) के बीच प्रदेश में ट्रेन, बस व निजी माध्यमों से अब तक करीब 32 लाख श्रमिक व कामगार यूपी पहुंचे हैं। इन सभी मजदूरों को राज्य में ही काम दिलाने के लिए योगी सरकार लगातार काम कर रही है। इस क्रम में सरकार ने 15 लाख मजदूरों की स्किल मैपिंग ( SKILL MAPPING ) भी कराई है। योगी सरकार की कोशिश है कि अब ये मजदूर काम की वजह से पलायन न कर पाए और इसके लिए एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सड़क निर्माण, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।