उद्योग जगत

इसलिए सस्ता होता है चीन में बना सामान, सामने आई बड़ी वजह

सस्ते होने के कारण चीन के सामान की दुनियाभर में भारी मांग है।
2 min read
Sep 27, 2018
Chinese Product
इसलिए सस्ता होता है चीन में बना सामान, सामने आई बड़ी वजह

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में चीनी सामान का भरमार है। इसका कारण यह है कि चीन दुनिया में सबसे सस्ता सामान बनाता है। इसके अलावा चीन में हर प्रकार के सामान का निर्माण करता है। सस्ता होने के कारण दुनिया के अन्य देशों का सामान चीन के सामान के आगे टिक नहीं पाता है। यही कारण है कि कई देशों ने चीनी सामान के आयात पर रोक लगा रखी है। भारत में भी चीनी सामान बड़ी मात्रा में आयात किया जाता है। सस्ता होने के कारण कई छोटी-बड़ी कंपनियां और व्यापारिक संगठन सरकार से चीनी सामान के आयात पर रोक लगाने की मांग करती रहती हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि चीनी कंपनियां इतना सस्ता सामान कैसे बना लेती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चीनी सामान के सस्ता होने का राज...

श्रम की उपलब्धता: किसी भी सामान की लागत में सबसे बड़ा हिस्सा श्रम का होता है। महंगा श्रम होने के कारण किसी भी सामान की लागत बढ़ जाती है। चीन में सस्ता और बहुतायात में श्रम मौजूद है। इस कारण चीन में बने सामान में श्रम की लागत काफी कम आती है। इस कारण चीनी सामान सस्ते होते हैं।

कंपनियों को सुविधाएं: चीन की सरकार वहां की कंपनियों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं। इसमें आधारभूत संरचना, बिजली, सड़क आदि शामिल हैं। इन सुविधाओं के अच्छा होने से भी उत्पादन की लागत में कमी आता है। इसके अलावा चीन सरकार निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर कई प्रकार की कर छूट देती है। इससे सामान सस्ता हो जाता है।

विदेशों को ध्यान में रखकर उत्पादन: चीन की अधिकांश कंपनियां घरेलू बाजार के बजाए विदेशी बाजारों को ध्यान में रखकर उत्पादन करती हैं। इसके अलावा चीन सरकार दुनिया के किसी भी देश की किसी भी वस्तु की कॉपी करने की अनुमति देती है। इस कारण चीनी कंपनियां कॉपीराइट समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया के चक्कर में नहीं पड़ती हैं। इससे कंपनियों की लागत कम हो जाती है। दूसरा विदेशों से मांग ज्यादा होने कारण अधिक उत्पादन करना पड़ता है। इससे चीनी सामान सस्ता हो जाता है।

Updated on:
27 Sept 2018 02:53 pm
Published on:
27 Sept 2018 02:53 pm