उद्योग जगत

अप्रेजल का महीना: इतने फीसदी बढ़ेगी आपकी सैलरी, नोटबंदी औऱ जीएसटी का असर खत्म

अप्रैल का महीना शुरु होते ही नौकरी करने वालों के मन में हलचल होने लगती है कि इस साल उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी।

2 min read
happy employees

नई दिल्ली। अप्रैल का महीना शुरु होते ही नौकरी करने वालों के मन में हलचल होने लगती है कि इस साल उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। साथ ही कंपनियां भी अप्रैल के महीने से अपने कर्मचारियों के इनक्रीमेंट प्रक्रिया में जुट जाती है। आमतौर पर अधिक कंपनियां अप्रैल से जून तक अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी कर देती है। ऐसे में अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनियां सैलरी में ज्यादा इजाफा कर सकती है। एचआर एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल कंपनियां 9 से 12 फीसदी तक की बढोत्तरी कर सकती हैं।

क्यों बढ़ेगी ज्यादा सैलरी
जानकारों का मानना है कि नौकरियों के मौके की रफ्तार बढ़ने से कंपनियों के ऊपर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को अपने साथ बनाए रखने का दबाव है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जीएसटी और नोटबंदी का भी असर अब पहले की तुलना में काफी कम हो चुका है, जिसके चलते अप्रेजल पर इसका खास असर नहीं होगा।

इन सेक्टर्स में बढ़ेगी सबसे ज्यादा सैलरी
एचआर कंसलटेंसी कंपनी एओन की एक स्टडी के मुताबिक इस साल कंज्यूमर सेक्टर जैसे कि एफएमसीजी / सीडी , रिटेल , मीडिया एंड एडवर्टाइजमेंट जैसे सेक्टर्स में इस साल अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

नोटबंदी और जीएसटी का असर कम
गौरतलब है कि नोटबंदी औऱ जीएसटी जैसे रिफॉर्म्स से जॉब मार्केट पर खासा असर देखा गया था। लेकिन धीरे धीरे अब यह असर कम हुआ है। एंटल इंटरनेशनल इंडिया के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार बाजार में अब तेजी आई है और 2018-19 के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में काफी पॉजिटिव माहौल रहने का अनुमान है।

अच्छे कर्मचारियों का 15 फीसदी तक का इजाफा
स्डटी में बताया गया है कि यूं तो सामान्य तौर इस साल सैलरी में 9 से 12 फीसदी तक इजाफा रहेगा। लेकिन कंपनियां अच्छे कर्मचारियों की सैलरी में 15 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है।

Published on:
16 Apr 2018 01:37 pm