
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापारियों की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। एक तरफ जहां आरबीआई के कर्मचारी 4 और 5 सितंबर को हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ देश के कई व्यापारी संगठनों ने 28 सितंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वालमार्ट व फ्लिपकार्ट डील के कारण अपना व्यवसाय प्रभावित होता देख वे आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इस आंदोलन के पीछे की सबसे बड़ी वजह Walmart-Flikpkart डील के साथ-साथ रिटे400ल में एफडीआई को अनुमति न देना भी हैं।
15 सितम्बर को निकालेगें रथ यात्रा
28 सितंबर को भारत बंद से पहले 15 सितम्बर से दिल्ली ट्रेडर्स का संगठन रथ यात्रा निकालेगा। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेरिका की कंपनी वॉलमार्ट की डील को कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मंजूरी दे दी है।ऐसे में वालमार्ट की ओर से 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी लेने का रास्ता साफ हो गया है।डील को मंजूरी मिलने के बाद कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ कोर्ट भी जाएंगे। फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील के विरोध में अखिल भारतीय व्यापारी संघ (कैट) ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि यह डील खुदरा व्यापारियों को भुखमरी के कगार पर ला देगी।400
वाॅलमार्ट ने 2 अरब डाॅलर का किया है निवेश
इसके साथ ही सीएआईटी ने 28 सितंबर की हड़ताल के बाद 15 सितंबर को देशव्यापी रथयात्रा निकालने और 16 सितंबर को मेगा ट्रेडर्स रैली निकालने का आह्वान किया है। वालमार्ट ? ने शनिवार को घोषणा की थी कि उसने ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ? के करीब 77 फीसदी शेयरों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है, जबकि बाकी की हिस्सेदारी कंपनी के अन्य शेयरधारकों के पास है, जिसमें फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिनी बंसल, टेंसेंट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प शामिल है। वालमार्ट ने सौदे के बाद इक्विटी फंडिग के जरिए फ्लिपकार्ट में 2 अरब डॉलर का नया निवेश किया है। साथ ही भारत में फ्लिपकार्ट और वालमार्ट को अलग-अलग कंपनी के नाम से कारोबार जारी रखने की घोषणा की है।
77 फीसदी हिस्सेदारी का है सौदा
वहीं इसके पहले दोनों कंपनियों के बीच करीब एक लाख करोड़ रुपए का सौदा होने की बात सामने आ रही थी। जिसके लिए फ्लिपकार्ट के बोर्ड की ओर से मंजूरी मिली थी। इस डील में वॉलमार्ट भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के 75 फीसदी शेयर खरीदा था। कयास तो ये भी लगाया जा रहा था कि इस डील एक अन्य इंटरनेशनल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि फ्लिपकार्ट के साथ हो रही डीलल में पहले अमेजन का नाम भी सामने आ रहा था। लेकिन बाद में इसमें वॉलमार्ट ने बाजी मार ली थी। वॉलमार्ट यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी विस्तार योजना को बल देगा।