
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसरशिप ( IPL 2020 Title Sponsor ) की रेस में पत्रजलि ( Patanjali ) का नाम सामने आ गया है। इस रेस में बायजूस ( Byjus ), जियो ( Jio ), पेटीएम ( PayTm ), कोका कोला ( Coca-Cola ) के नाम तो पहले ही सामने आ चुके हैं। वास्तव में पतंजलि आज सुबह से ही ट्विटर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं बीसीसीआई ( BCCI ) को आईपीएल ( IPL 2020 ) के लिए नया स्पांसर भी तलाश रही है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पतंजलि की इस बात को लेकर काफी खिंचाई करने में जुटे हुए हैं।
किस तरह से हो रही है ट्विटर की खिंचाई
ट्विटर यूजर्स के पोस्ट की ओर ध्यान दिया जाए तो लोगों का कहना है कि इससे बेहतर आत्मनिर्भर भारत क्या हो सकता है कि देसी ब्रैंड पतंजलि आईपीएल 2020 का टाइटल स्पॉन्सर हो। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं , जिसमें यूजर्स पतंजलि की खिंचाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप की रेस में पतंजलि
खास बात तो ये है कि आईपीएल 2020 की टाइटल स्पांसरशिप में कई बड़ी ग्लोबल और नामी कंपनियों के बीच पतंजलि का नाम भी सामने आ गया है। बीसीसीआई को टाइटल स्पांसर की बड़ी तेजी के साथ तलाश है। 19 सितंबर यानी करीब 40 दिन के बाद आयोजन यूएई में होना है जो कि 10 नवंबर तक खेला जाएगा। आपको बता दें कि टाइटल स्पांसरशिप की रेस में बायजूस, जियो, पेटीएम के नाम भी शामिल हैं।
वीवो प्रत्येक साल देता 440 करोड़ रुपए
भारत और चीन टेंशन के बीच चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में से एक वीवो ने आईपीएल की टाइटल स्पांसरशिप छोड़ दी। वावो इसके लिए बोर्ड को 440 करोड़ रुपए हर साल देता था। वीवो प्रो कबड्डी लीग और बिग बॉस से भी अलग हो गया है। दोनों को वीवो 90 करोड़ रुपए दे रही थी। कंपनी के अनुसार वो अब ब्रांडिंग तमें कम खर्चा करेगी।