स्पाइसजेट और गोएयर ने 16 मई से शुरू की है हवाई टिकट की बुकिंग इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने शुरू की है 1 जून से एयर टिकट बुक
नई दिल्ली। एअर इंडिया ( Air India Ticket Booking ) की खबरों के आने के बाद अब प्राइवेट एयरलाइंस ( Private Airlines ) कंपनियों की ओर से भी एयर टिकट बुकिंग ( Air Ticket Booking ) खबर आनी शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि 3 मई को कोरोना वायरस लॉकडाउन ( Coronavirus Lockdown ) खत्म होने के बाद कुछ पाबंदियों के साथ हवाई यात्रा शुरू हो सकती है। वैसे खबरों के अनुसार एअर इंडिया ने 4 जून से टिकट बुकिंग की बात कही थी। जबकि प्राइवेट एयरलाइंस 16 मई और एक जून से टिकट बुक कर रही हैं। जानकारों का यह भी कहना है कि मई में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। यह अंदाजा प्राइवेट कंपनियों की एयर टिकट बुकिंग की तारीखों से लगाया जा रहा है।
कौन सी कंपनी किस तरीख की टिकट कर रही है बुक
जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट और गोएयर ने हवाई यात्रा के लिए 16 मई से हवाई यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू की है। वहीं इंडिगो और विस्तारा ने जून की पहली तारीख से एयर टिकट की बुकिंग शुरू की है। इससे पहले एअर इंडिया की ओर खबर आई थी कि वो 4 मई से कुछ घरेलू उड़ानों लिए टिकट बुक रहा है। जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 1 जून की तारीख रखी गई है। मतलब साफ है कि भले ही लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो जाए, लेकिन देश में उड़ाने 16 मई से पहले शुरू नहीं होने वाली है।
लॉडाउन बढऩे के मिल रहे हैं संकेत
वैसे एविएशन कंपनियों ने जो हवाई यात्राओं के लिए टिकट बुकिंग की तरीखें तय की है उससे संकेत मिल रहा है कि 3 मई के बाद लॉकडाउन का एक और दौर शुरू हो सकता है। जानकारों के अनुसार कुछ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की बात जोर पकड़ती जा रही है। खासकर देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के पूरे संकेत दिखाई दे रहे हैं। अब जब कंपनियों की तारीखें सामने आई हैं कि तो इन तमाम बातों को मजबूती मिली है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एविएशन मिनिस्ट्री ने एयर टिकट बुकिंग शुरू करने को लेकर कंपनियों को फटकारा था।
कंपनियां इतना ले रही हैं किराया
अगर बात किराए की करें तो स्पाइसजेट 16 मई को दिल्ली से बंगलूरू तक का किराया 3500 रुपए ले रही है। वहीं इंडिगो 1 जून को समान रूट पर 3500 रुपए ही किराया वसूल रही है। जबकि 1 जून को विस्तारा दिल्ली से कोलकाता तक का किराया 3800 रुपए ले रही है। वहीं इंडिगो की ओर से समान दिन और रूट पर 3400 रुपए किराया वसूल रही है। वहीं बात दिल्ली से मुंबई की बात करें तो विस्तारा एक जून की फ्लाइट के लिए 4400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं गोयर 16 मई को दिल्ली से मुंबई मात्र 2500 रुपए में पहुंचा देगा।