आईपीएल

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा का कोरोना से निधन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा पंचिमांदा (Anupama Punchimanda) का कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया....
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Apr 2021, 10:09 PM IST
hockey_umpire_anupama.jpg

नई दिल्ली। भारत में 2020 से ही कोरोना कहर जारी है। इस महामारी ने दुनियाभर में हर किसी को प्रभावित किया है। बिजनेस से लेकर खेल जगत तक इस महामारी से कोई नहीं बच पाया। फिलहाल भारत में इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है, लेकिन इस दौरान कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। लेकिन शुक्र है कोई अनहोनी नहीं हुई है।

इस बीच सबसे बड़ी दुखद बात यह है कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा पंचिमांदा (Anupama Punchimanda) का कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 40 वर्ष की थीं। राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी अनुपमा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुकी हैं जिनमें 2005 बीडीओ जूनियर विश्व कप ‘महिला 2013‘ में नई दिल्ली में हुए हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग ‘महिला‘ राउंड.2 और 2013 महिला एशिया कप शामिल हैं।

अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, ‘आज हमें अनुपमा के निधन का दुखद समाचार मिला। वह भारत की उन चुनिंदा महिलाओं में थीं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की है। हम उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

Published on: