आईपीएल

IPL 2021: मुंबई इंडियंस पर कहर बनकर टूटे आंद्रे रसेल, 12 बॉल में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने सिर्फ 12 बॉल में रच डाला नया इतिहास। पिछले 14 साल में कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया ये कारनामा....!  

2 min read
Apr 14, 2021

नई दिल्ली। IPL 2021 का 5वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 36 गेंदों में सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली। 152 रनों का लक्ष्य करने उतरी कोलकाता की पूरी टीम 7 विकेट खोकर 142 रन ही बना पाई और 10 रनों से मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

आंद्रे रसेल ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
भले केकेआर (KKR) की टीम मैच हार गई, लेकिन ऑलरांउडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रसेल ने मुंबई के खिलाफ 2 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट झटके जो आईपीएल 2021 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। हालांकि इससे पहले मुंबई के खिलाफ हर्षल पटेल ने 5 विकेट लिए थे, लेकिन उन्होंने 27 रन दिए थे।

मुंबई के खिलाफ भी बेस्ट रसेल
रसेल मुंबई के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले किसी भी गेंदबाज ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया था। दरअसल, 2008 से लेकर 2020 तक आईपीएल में मुंबई के खिलाफ कोई भी गेंदबाज 5 विकेट हासिल नहीं कर पाया था। लेकिन आईपीएल 2021 में लगातार 2 मैचों में दो गेंदबाजों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है। पहले हर्षल पटेल और अब आंद्रे रसेल।

लॉ स्कोर मैच में हारी केकेआर
मुंबई की टीम 152 के स्कोर पर आउट हो गई थी और केकेआर के पास यह मैच जीतने का सुनहरा मौका था। लेकिन केकेआर इस मौके को नहीं भुना पाई। केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने 5 विकेट लिए। जबकि मुंबई की ओर से सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 56 रनों की पारी खेली।

Updated on:
14 Apr 2021 10:24 am
Published on:
14 Apr 2021 01:38 am
Also Read
View All