क्रिस गेल अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए खड़े-खड़े लंबे शॉट खेलते हैं। उनकी हर गेंद बाउंड्री पर पहुंचती है।आईपीएल में गेल ने सबसे ज्यादा छक्के पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाए है।
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाने वाली IPL 2021 का आगाज होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। IPL के हर सीजन में हर मैदान में खिलाड़ी एक नया रिकॉर्ड बनाते हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जब मैदान पर उतरते हैं तो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम भी शामिल है। क्रिस गेल अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए खड़े-खड़े लंबे शॉट खेलते हैं। उनकी हर गेंद बाउंड्री पर पहुंचती है। क्रिस गेल के सामने जो भी गेंदबाज आता है वह एक बार सोचने के लिए मजबूर हो जाता है कि इस दिग्गज के सामने अपनी गेंद कैसे डाली जाए। आज आपको बताएंगे क्रिस गेल ने आईपीएल में अब तक जिन टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में गेल के अलावा रोहित शर्मा विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम भी शामिल है।
किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
कैरेबियाई दिग्गज और तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल जब भी मैदान पर उतरे है उनका बल्ला खूब गर्जता है। आईपीएल के इतिहास में गेल ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगाए है। उन्होंने मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है, जो इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा हुआ है। गेल इस बार आईपीएल मे पंजाब किंग्स की टीम में खेलेंगे। इस लिस्ट में गेल के साथ स्वदेशी खिलाड़ी एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम भी दर्ज है।
क्रिस गेल ने इन 5 टीमों के खिलाफ लगाए सबसे ज्यादा छक्के ....
1. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 छक्के
2. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के
3. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 42 छक्के
4. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 छक्के
5. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 छक्के
विराट, धोनी और रोहित भी काम नहीं.....
— महेंद्र सिंह धोनी : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 46 छक्के
— रोहित शर्मा : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 37 छक्के
— विराट कोहली : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 छक्के
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures