आईपीएल

IPL 2021 schedule: कब, कहां और कौन-सी टीमों से होगा दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से होगा। यह मैच 10 अप्रेल को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होगा।    

3 min read

पिछले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में पहली फाइनल तक पहुंच गई थी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उसे हरा दिया। अब इस बार दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल का खिताब जीतने का पूरा प्रयास करेगी। IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रेल से होगी। आईपीएल 2021 में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से होगा। यह मैच 10 अप्रेल को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में होगा।

अनुभवी बल्लेबाजों के साथ बेहतरीन गेंदबाज
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत मजबूत टीम माना जा रहा है क्योंकि इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इसमें अनुभवी बल्लेबाजों के साथ बेहतरीन गेंदबाज भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग लाइन भी काफी मजबूत है। ऐसे में इस टीम से काफी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह आईपीएल 2021 में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

भारतीय खिलाड़ी टीम की बड़ी स्ट्रेंथ
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। ये भारतीय खिलाड़ी ही इस टीम की बड़ी स्ट्रेंथ माने जा रहे हैं। बेहतरीन गेंदबाज उमेश यादव भी इस बार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलेंगे। उमेश यादव के अलावा इस टीम में शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, आर. अश्विन, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ललित यादव और इशांत शर्मा जैसे शानदार प्लेयर्स हैं।

टीम के दो खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे पहले दो मैच
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के शुरुआती दो मैच में नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योकि इस टीम के दो तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया शुरुआती दो मैच में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषित कर दी है। वनडे के मैच 2 से 7 अप्रैल तक चलेंगे। वहीं कोरोना की वजह से भारत आने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को एक हफ्ते तक क्वारंटाइन रहना होगा। ऐसे में 10 और 15 अप्रेल को होने वाले मैच ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे।

ये है दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल

10 अप्रेल
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स
जगह— मुंबई
टाइम— शाम 7:30 बजे

15 अप्रेल
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स
जगह— मुंबई
टाइम— शाम 7:30 बजे

18 अप्रेल
किसके साथ— पंजाब किंग्स
जगह— मुंबई
टाइम— शाम 7:30 बजे

20 अप्रेल
किसके साथ— मुंबई इंडियंस
जगह— चेन्नई
टाइम— शाम 7:30 बजे

25 अप्रेल
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद
जगह— चेन्नई
टाइम— शाम 7:30 बजे

27 अप्रेल
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जगह— अहमदाबाद
टाइम— शाम 7:30 बजे

29 अप्रेल
किसके साथ— कोलकाता नाइट राइडर्स
जगह— अहमदाबाद
टाइम— शाम 7:30 बजे

2 मई
किसके साथ— पंजाब किंग्स
जगह— अहमदाबाद
टाइम— शाम 7:30 बजे

8 मई
किसके साथ— कोलकाता नाइट राइडर्स
जगह— अहमदाबाद
टाइम— 3:30 बजे दोपहर

11 मई
किसके साथ— राजस्थान रॉयल्स
जगह— कोलकाता
टाइम— शाम 7:30 बजे

14 मई
किसके साथ— रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जगह— कोलकाता
टाइम— शाम 7:30 बजे

17 मई
किसके साथ— सनराइजर्स हैदराबाद
जगह— कोलकाता
टाइम— शाम 7:30 बजे

21 मई
किसके साथ— चेन्नई सुपर किंग्स
जगह— कोलकाता
टाइम— शाम 7:30 बजे

23 मई
किसके साथ— मुंबई इंडियंस
जगह— कोलकाता
टाइम— 3:30 बजे दोपहर

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Updated on:
19 Mar 2021 09:13 am
Published on:
19 Mar 2021 09:08 am
Also Read
View All