आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले महेन्द्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ फैंस को धोनी का यह नया अवतार पसंद नहीं आया।
इंडियन प्रीमियर लगी (IPL 2021) का दूसरा चरण 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी वहां पहुंच गए हैं। वहीं आईपीएल के दूसरे चरण से पहले महेन्द्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ फैंस को धोनी का यह नया अवतार पसंद नहीं आया। वह सोशल मीडिया पर उनके नए लुक को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैन्स ने उन्हें सलाह देते हुए मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा है कि, 'प्लीज आप बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से दूर रहें।
रणवीर के स्टाइल को फॉलो न करने की सलाह
फैंस सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने धोनी को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से दूर रहने की सलाह दी। कुछ फैंस ने तो धोनी को रणवीर से दूर रहने तक की सलाह दे डाली। रणवीर अपने अतरंगी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले धोनी और ऱणवीर सिंह एक साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए थे। उस दौरान रणवीर ने माही के साथ तस्वीर भी शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी।
आईपीएल की प्रैक्टिस में जुटी चेन्नई सुपर किंग्स
वहीं आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम यूएई पहुंच गई है और अपना क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद अभ्यास करने में जुट गई है। आईपीएल 2021 के पहले चरण में अभी तक धोनी की टीम सीएसके दूसरे पायदान पर है। वहीं सीजन के दूसरे दौर में सीएसके का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। सीएसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी भी यूएई पहुंच गए हैं और शुक्रवार से अभ्यास भी करने लगी है।
आईपीएल के पहले चरण से पहले बौद्ध भिक्षु के लुक में
वहीं आईपीएल 2021 के पहले चरण से पहले महेन्द्र सिंह धोनी एक विज्ञज्ञपन में बौद्ध भिक्षु के वेश में नजर आए थे। वे इस विज्ञापन में क्रिकेटर्स को लेकर अपना ज्ञान बांटते हुए नजर आए थे। वहीं दूसरे चरण से पहले दूसरे विज्ञापन में धोनी का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है।