scriptरिटायरमेंट के बाद ऐसे बीता एमएस धोनी का पहला साल, इन वजहों से रहे सुर्खियों में | Dhoni 1 year of retirement-7 Reasons of his popularity after retire | Patrika News

रिटायरमेंट के बाद ऐसे बीता एमएस धोनी का पहला साल, इन वजहों से रहे सुर्खियों में

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2021 12:41:55 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

15 अगस्त, 2020 को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने सन्यास की घोषणा कर दी थी। धोनी के सन्यास लेने से क्रिकेट फैंस काफी दुखी हो गए थे। हालांकि सन्यास लेने के बाद भी पिछले एक साल से धोनी कई वजहों से सुर्खियों में बने रहे।

MS Dhoni

MS Dhoni

आज पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लोग एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। वहीं पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के दिन ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिेकेट को अलविदा कहकर सबको चौंका दिया था। 15 अगस्त, 2020 को शाम 7 बजकर 29 मिनट पर धोनी ने सोशल मीडिया के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने सन्यास की घोषणा कर दी थी। धोनी के सन्यास लेने से क्रिकेट फैंस काफी दुखी हो गए थे। आज धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिए एक साल हो गया है। हालांकि सन्यास लेने के बाद भी पिछले एक साल से धोनी कई वजहों से सुर्खियों में बने रहे।
सन्यास के बाद धोनी के लिए IPL का सबसे खराब सीजन
धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL 2020 में हिस्सा लेने यूएई गए। 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद फैंस उन्हें आईपीएल में खेलता देख रहे थे, लेकिन यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत खराब रहा। हर किसी को धोनी और उनकी कप्तानी वाली टीम CSK से IPL 2020 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही खराब रहा। इस प्रदर्शन के बाद धोनी की कप्तानी सुर्खियों में छाई रही।
यह भी पढें— इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर दिया ऐसा बयान, कहा-भारत में लोग मुझे मार डालेंगे

dhoni2.png
फार्म हाउस पर की ऑर्गेनिक खेती
IPL 2020 के बाद धोनी जब भारत लौटे तो उन्होंने रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर समय बिताया। यहां धोनी किसान की भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपने फार्म हाउस पर ऑर्गेनिक खेती कर फल और सब्जियां उगाईं। खेती करते हुए धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और फैंस को धोनी का यह नया रूप काफी पसंद आया।
IPL 2021 में फिर दिखी धोनी की बेहतरीन कप्तानी
IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन की वजह से धोनी पर सवाल उठ रहे थे लेकिन IPL 2021 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल 2021 के पहले फेज में धोनी की टीम ग्रुप स्टेज पर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। अब आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर—अक्टूबर में यूएई में खेले जाएंगे। इसके अलावा IPL 2021 के पहले चरण के दौरान ही धोनी अपने महात्मा वाले लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहे। यह लुक उन्होंने एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए अपनाया था।
यह भी पढ़ें— IPL 2021 के बचे हुए मैचों से पहले धोनी ने घटाया वजन, वायरल हुआ माही का स्लिम अवतार

शिमला दौरे की तस्वीरें हुईं वायरल
बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद IPL 2021 को बीच में ही स्थगित करना पड़ा। इसके पहले चरण में 29 मैच खेले गए। IPL 2021 स्थगित होने के बाद धोनी ने कुछ दिन रांची में बिताए। इसके बाद वह अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ शिमला घूमने गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रही।
dhoni_3.png
फिर रेट्रो जर्सी में नजर आए धोनी
शिमला भ्रमण के बाद धोनी एक बार फिर एक विज्ञापन शूट में नजर आए। इसमें खास बात यह रही कि धोनी एक बार फिर से टीम इंडिया की रेट्रो जर्सी में नजर आए। इस विज्ञापन को फराह खान ने डायरेक्ट किया। ये रेट्रो जर्सी मौजूदा टीम इंडिया की पहचान है।
यह भी पढ़ें— भारत-पाक मैच में धोनी ने बनाई थी ऐसी रणनीति, टाई मैच को जीत गई थी टीम इंडिया

नया हेयरस्टाइल
वहीं धोनी अपने नए हेयरस्टाइल की वजह से भी चर्चा में रहे। धोनी के बालों को ये नया लुक मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट अलिम हकीम ने दिया। इसके बाद धोनी हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाए जाने को लेकर भी चर्चा में रहे। हालांकि धोनी ट्विटर पर कम ही सक्रिय रहते हैं। कुछ घंटे बाद धोनी के ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक लगा दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो