आईपीएल

IPL 2021: शादी के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के ब्रेक के बाद IPL 2021 की मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़ गए हैं। पिछले सीजन में बुमराह ने 15 मुकाबलों में 27 विकेट लिए थे...
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 11:15 PM IST
jasprit_bumrah-2.jpg

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शादी के ब्रेक (Marriage Brake) के बाद अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम-मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ जुड़ गए हैं। 27 वर्षीय गेंदबाज हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई सीमित ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, इसलिए उन्हें निर्धारित क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। आईपीएल 2020 में 15 मुकाबलों में 27 विकेट लेने वाले बुमराह ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह होटल के कमरे में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिए थे 11 विकेट
बुमराह ने ट्विटर पर 26 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'क्वारंटीन में वर्कआउट।' वीडियो में वह वजन और डम्बल उठाते दिखे। बुमराह ने पिछले सत्र में मुंबई को पांचवीं बार आईपीएल का विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। आईपीएल के बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने पहले तीन टेस्टों में 11 विकेट लिए लेकिन ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट में वह शामिल नहीं रहे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सभी तीन वनडे मैच खेले और चार विकेट झटके।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बुमराह ने चार विकेट लिए। दूसरे टेस्ट में उन्हें आराम दिया गया। गुलाबी गेंद से खेले गए तीसरे टेस्ट में उन्हें गेंदबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला।बुमराह इसके बाद चौथे टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले।

2021 के लिए मुंबई इंडियंस की फुल स्क्वॉयड:
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।

Published on: