आईपीएल

IPL 2021 Orange Cap : केएल राहुल ने छीना गायकवाड़ से नंबर-1 का ताज

IPL 2021 Orange Cap Holders List, Most Runs in IPL 2021: हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। इस कैप की स्थिति हर मैच के बाद बदलती रहती है।

less than 1 minute read

IPL 2021 Orange Cap : IPL के हर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। पिछले सीजन में यह कैप केएल राहुल के सिर सजी थी, जिन्होंने 14 मैचों में 630 रन बनाए थे। वहीं IPL 2021 में अब तक 49 मैच खेले जा चुके हैं। वर्तमान में ऑरेंज कैप पर केएल राहुल का कब्जा है। राहुल ने शिखर धवन को पछाड़ कर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL 2021 में केएल राहुल ने अबतक 12 मैच में 528 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल है। दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जिन्होंने 12 मैच में 508 रन बनाए हैं। संजू सैमसन तीसरे नंबर पर हैं, उनके नाम 480 रन दर्ज है। शिखर धवन चौथे नंबर पर हैं। धवन ने 12 मैच में 462 रन बनाए हैं। फाफ डु प्लेसी ने 462 रन अबतक इस टूर्नामेंट में बना लिए हैं।



































S.NOPLAYERRUNS
1KL Rahul528
2Ruturaj Gaikwad508
3Sanju Samson480
4Shikhar Dhawan462
5Faf du Plessis460
Updated on:
04 Oct 2021 05:25 pm
Published on:
16 Apr 2021 04:00 pm
Also Read
View All