आईपीएल

रिकी पोंटिंग का खुलासा, ऋषभ पंत के सोचने के तरीके में दिखती है इन दो दिग्गजों की झलक

Ricky Ponting praises Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी टीम के नए कप्तान ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए उनकी सोच की तुलना दो दिग्गज क्रिकेटर्स से कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2021, 11:03 PM IST
rishabh_pant.jpg

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर कहा कि वह एक विजेता खिलाड़ी हैं। कप्तान के रूप में पंत का सोचने का तरीका विराट कोहली और केन विलियमनसन जैसा है। गौरतलब है कि पंत ने कप्तान के रूप में डेब्यू मैच में उन्होंने अपने गुरु महेन्द्र सिंह धोनी को हराया था और इस दौरान उनमें शानदार उर्जा दिखी।

अगर मैदान पर डटे पंत को जीत पक्की
पोंटिंग ने एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम चाहतें हैं बाकी खिलाड़ी भी पंत की तरह भूमिका निभ्रााएं। उनका कहना है कि पंत जिस तरह सोचते हैं वह असल में विराट या केन की तरह है। अगर पंत ने क्रीज पर समय बिताया तो टीम की जीत पक्की है।

भरपूर उर्जावान है पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह उर्जावान है और आप विकेट के पीछे से इसे सुन सकते हो, वह मुकाबले से जुड़े रहना पसंद करता है और वह विजेता है। उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार किया है।

एडम गिलक्रिस्ट से हुई तुलना
पोंटिंग ने अपने पूर्व साथी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पंत की बैटिंग की तुलना की। उन्होंने कहा कि पंत ऐसी बैटिंग करेंगे तो उनकी तुलना होना लाजमी है। ये बात अलग है कि एडम गिलक्रिस्ट की विकेटकीपिंग पंत से बेहतर थी। अगर पंत की बल्लेबाजी के साथ उनकी विकेटकीपिंग में भी सुधार होता है तो वह अगले 10—12 साल तक टेस्ट क्रिकेट में भारत का विकेटकीपर रह सकता है। हालांकि पोंटिंग ने स्वीकार किया कि पंत के लिए आईपीएल का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था।

Updated on:
14 Apr 2021, 11:03 PM IST
Published on: