आईपीएल

IPL 2021 : कब, कहां और कौनसी टीमों से होगा राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

पिछले सीजन में प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में सबसे नीचे पायदान पर रही राजस्थान रॉयल्स (rajasthan royals) की टीम आईपीएल 2021 (IPL 2021) में किसी भी मैच का रुख पलट सकती है। आईपीएल नीलामी के दौरान राजस्थान (rajasthan) ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था...!

3 min read
Mar 20, 2021

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के पहले सीजन को शानदार अंदाज में जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने इस सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। रॉयल्स ने इस बार साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) को 16.25 करोड़ खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। नीलामी में राजस्थान की टीम ने कुल 24.2 करोड़ खर्च कर 8 लोगों को अपनी टीम में शामिल किया था। क्रिस मॉरिस के राजस्थान से जुड़ने के बाद ऑलराउंडर खिलाड़ियों की भरमार हो गई है, जिसमें ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, क्रिस मॉरिस, शिवम दुबे, रियान पराग जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

सैमसन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
संजू सैमसन के कंधों पर इस बार ज्यादा जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को आगे ले जाएं, क्योंकि यूएई में खेले गए आइपीएल के 13वें सीजन में राजस्थान की टीम सबसे नीचे रही थी। इसी वजह से स्टीव स्मिथ को रिलीज किया गया था। आइए जानते हैं इस बार आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर कौनसी टीम, कब और कहां होगी।

रिटेन खिलाड़ी: संजू सैमसन (कप्तान), बेन सटोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर (विकेटकीपर), रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा और रोबिन उथप्पा।

खरीदे गए खिलाड़ी: क्रिस मौरिस (16.25 करोड़), शिवम दुबे (4.4 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख), आकाश सिंह (20 लाख), केसी करियप्पा (20 लाख) और कुलदिप यादव (20 लाख)

Rajasthan Royals Full Squad: संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंड्य, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस मॉरिस, लियाम लिविंगस्टोन, मुस्तफिजुर रहमान, शिवम दुबे, चेतन सकारिया, केसी करिअप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

राजस्थान रॉयल्स का फुल शेड्यूल

12 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स VS पंजाब किंग्स, मुंबई, शाम 7.30

15 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स VS दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, शाम 7.30

19 अप्रैल- चेन्नई सुपरकिंग्स VS राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30

22 अप्रैल- आरसीबी VS राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, शाम 7.30

24 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता, मुंबई, शाम 7.30

29 अप्रैल- मुंबई इंडियंस VS राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, शाम 3.30

02 मई- राजस्थान रॉयल्स VS हैदराबाद, दिल्ली, शाम 3.30

05 मई- राजस्थान रॉयल्स VS सीएसके, दिल्ली, शाम 7.30

08 मई- राजस्थान रॉयल्स VS मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु, शाम 7.30

11 मई- दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, शाम 7.30

13 मई- सनराइजर्स हैदराबाद VS राजस्थान, कोलकाता, शाम 7.30

16 मई- राजस्थान रॉयल्स VS आरसीबी, कोलकाता, शाम 3.30

18 मई- केकेआर VS राजस्थान रॉयल्स , बेंगलुरु, शाम 7.30

22 मई- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु, शाम 7.30

Updated on:
27 Mar 2021 03:33 pm
Published on:
20 Mar 2021 02:55 pm
Also Read
View All