दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयर अय्यर पूरे आईपीएल से बाहर हो गए है।अय्यर की जगह अब ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स कमान मिल सकती है।
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2021 जल्द शुरू होने वाले है। सभी टीमें मैदान में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। खिलाड़ियों के साथ प्रशंसक भी आईपीएल के 14वें सीजन को लेकर काफी उत्साहित है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। आईपीएल शुरू होने से पहली ही दिल्ली कैपिटल्स श्रेयर अय्यर चोटिल हो गए है। जिसके कारण वह पूरे आईपीएल से बाहर हो गए है। दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इसकी पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि श्रेयर के कंधे की हड्डी खिसक गई है। खबरों के अनुसार अय्यर के आईपीएल में बाहर होने के बाद अब ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स कमान मिल सकती है।
पूरे आईपीएल हो गए बाहर
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सहमालिक पार्थ जिंदल ने ट्वीट करके लिखा, हमारे कप्तान श्रेयर अय्यर चोट की वजह से पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वो जल्दी ठीक होंगे। विश्वास है कि आप और मजबूत होकर लौटेंगे। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत को आपकी जरूरत है। श्रेयस अब 9 अप्रैल से शुरू होने रही आईपीएल से बाहर हो गए है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।
ऋषभ पंत को मिल सकती है कप्तानी
श्रेयस ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। माना जा रहा है कि अय्यर के आईपीएल में बाहर होने के बाद अब ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि पंत पिछले साल टीम के उपकप्तान थे। हालांकि फ्रेंचाइजी के पास शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन और स्टीव स्मिथ के तौर पर अन्य कप्तानी के लिए अन्य विकल्प भी हैं। अब देखना यह है दिल्ली कैपिटल्स की कमान कौन करता है।
चार महीने क्रिकेट से रहेंगे दूर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि अय्यर को बायें कंधे की सर्जरी करानी होगी। जिसकी वजह से उनको करीब चार महीने क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि अय्यर को ऑपरेशन कराना होगा। ऐसे में वह आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे। उन्हें नेट्स पर लौटने में करीब चार महीने तक का समय लग सकता है। अभी वह काफी दर्द से जुझ रहे है।
आइए देखें — IPL 2021- Delhi Capitals Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures