आईपीएल

IPL 2021: रोहित शर्मा के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

IPL 2021: केकेआर के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड किया। इससे पहले आईपीएल में अब तक ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है।

2 min read

IPL 2021 के दूसरे चरण में गुरुवार को मुुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने मुंबई को 7 विकेट से करारी मात दी। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी खेलने उतरे। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में रोहित नहीं खेले थे। केकेआर के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड किया। रोहित किसी एक आईपीएल टीम केे खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में अबइ तक ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए।

डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर
रोहित को केकेआर के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 18 रन चाहिए थे। रोहित ने केकेआर के खिलाफ गुरुवार को 33 रन की पारी खेली। वहीं इस लिस्ट में शामिल दूसरे बल्लेबाजों की बात करें तो दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 943 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर भी वार्नर ही हैं। कोलकाता के खिलाफ भी वार्नर ने 915 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली हैं। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 909 रन बनाए हैं।

आईपील में रोहित के 5500 रन पूरे
केकेआर के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। रोहित ने आईपीएल में 5500 रन भी पूरे कर लिए हैं। 20 रन बनाते ही रोहित ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। रोहित आईपीएल में 5500 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और शिखर धवन भी आईपीएल में 5500 रन पूरे कर चुके हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 6081 रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन ने 5619 रन बनाए हैं।

सुनील नरेन के भी नाम हुआ यह रिकॉर्ड
केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा ने ओपनिंग करते हुए मुंबई को शानदार बढ़त दिलाई। रोहित ने 33 रन की पारी खेली। केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन ने रोहित का विकेट लिया। शुभमन गिल ने रोहित शर्मा का कैच लपका। सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही नरेन ने भी इस मैच में अपने नाम एक रिकॉर्ड किया।उन्होंने आईपीएल में रोहित को सातवीं बार आउट किया। लीग में यह सबसे ज्यादा है। इसस पहले जहीर खान ने एमएस धोनी को और संदीप शर्मा ने विराट कोहली को सात-सात बार आईपीएल में आउट कर कर चुके हैं। नरेन ने रोहित को टी-20 में ओवरऑल नौवीं बार आउट किया।

Published on:
24 Sept 2021 04:09 pm
Also Read
View All