आईपीएल

IPL 2021 : रितुराज गायकवाड़ बोले-‘महेन्द्र सिंह धोनी ने की सीएसके के लिए सफल होने में मदद’

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennia Super Kings) की ओर से खेलने वाले रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कप्तान महेन्द्र सिंह (Mahendra Singh Dhoni) के साथ खेलने टीम में खेलने का अपना अनुभव शेयर किया....
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 9:20 PM IST
ruturaj_gaikwad.png

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने शनिवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की सलाह ने उन्हें पिछले सीजन में अपनी खोई फॉर्म वापस पाने में काफी मदद की। धोनी ने आईपीएल (IPL 2021) के पिछले सीजन में गायकवाड को शांत रहने और खुद पर दबाव नहीं लेने की सलाह दी थी। गायकवाड ने पिछले सीजन में आईपीएल में डेब्यू किया था, जहां वो पहले तीन मैचों में विफल रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने नाबाद 65, 72 और नाबाद 62 रन की पारी खेली थी।

शांत रहने की दी थी सलाह
गायकवाड ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा, 'धोनी ने मुझसे क्रिकेट का आनंद लेने और परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोचने के लिए कहा था। उन्होंने मुझसे माहौल का आनंद लेने, शांत रहने को कहा था। और एक जब मैंने अपनी आंखे जमा ली तो मैं अपना प्रभाव छोड़ने में सक्षम था।' उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक अच्छा अनुस्मारक था, क्योंकि मैं परिणाम के बारे में सोच रहा था और प्रक्रिया के बारे में नहीं। इसलिए, इसने मुझे उससे आने में बहुत मदद की।

मौके भुनाना जरूरी
24 साल के गायकवाड को इस साल के प्री-सीजन कैंप के दौरान चेन्नई में धोनी के साथ अधिक समय बिताना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'मैंने धोनी से जो महत्वपूर्ण सबक सीखे उनमें से एक यह है कि क्रिकेट में अच्छे और बुरे दिन होंगे, जैसा कि जीवन में होता है। लेकिन मायने यह रखता है कि आप खुद के प्रति कितने ईमानदार हैं, दोनों ही स्थितियों में तटस्थ रहें। आपका दिन हो सकता है। लेकिन जब भी आपका दिन हो तो उसे भुनाना महत्वपूर्ण है।'

Published on: