31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ, इस तारीख को आएंगे भारत

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बीच पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका (Pakistan vs South Africa) के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के भारत आने का रास्ता साफ हुआ....!  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 27 Mar 2021, 8:18 PM IST

david_miller-5.png

नई दिल्ली। आईपीएल से पहले (IPL 2021) पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका (Pakistan vs South Africa) के बीच टी20 सीरीज होनी है। इसके चलते आईपीएल के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के भारत आने की तारीख पर संशय बना हुआ था। लेकिन अब खुशी की बात यह है कि खिलाड़ियों के भारत आने की संभावित तारीख सामने आ गई है। खबर है कि वनडे सीरीज खेलने के बाद 9 अप्रेल तक दक्षिण अफ्रीका के अधिकांश खिलाड़ी भारत आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें-IPL 2021: आरआर के इस ऑलराउंडर ने कहा-'बुमराह का सामना करना एक बुरे सपना है', कोहली का बड़ा फैन

आईपीएल के बीच में खेली जानी है सीरीज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे के बाद आईपीएल में खेलने के लिए भारत पहुंच सकते हैं। टीमों के मालिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को भारत लाने की कवायद कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका को 2 से 16 अप्रेल तक पाकिस्तान के साथ 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं।

यह भी पढ़ें-IPL 2021 : आरसीबी के लिए ओपनिंग करेंगे कोहली, अब टीम के डायरेक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

क्वारंटीन की होगी छूट
एक क्रिकेट वेबसाइड के मुताबिक, फ्रेंचाइजी इस बात पर विचार कर रही है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के लिए पूलिंग संभव है या नहीं। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले खिलाड़ियों को क्वारंटीन की छूट होगी क्योंकि बायो बबल में रहने वाले खिलाड़ियों को 7 दिन के क्वारंटीन की छूट दी जाती है।

यह भी पढ़ें-IPL 2021 : केकेआर को बड़ी राहत, शाकिब अल हसन को मिली खेलने की अनुमति

ये खिलाड़ी पहुंचेंगे भारत
दक्षिण अफ्रीका टीम के कगीसो रबाडा, एनरिक नॉर्जे, क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर और लुंगी एनगिडी 9 अप्रेल से शुरू होने वाली आईपीएल लीग में खेलने के लिए भारत आने वाले हैं। वैसे तो आईपीएल में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को टी20 सीरीज से ब्रेक दिया है। रबाडा, डी कॉक, एनगिडी, मिलर और नॉर्जे को 2-7 अप्रैल के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। लेकिन 10-16 अप्रैल तक होने वाले चार टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए उन्हें टीम से बाहर रखा गया है।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें- IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list