आईपीएल

IPL 2021 : सबसे महंगे बिकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, क्रिस मॉरिस ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

युवराज सिंह को आईपीएल 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था।युवराज का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

2 min read
IPL Top 5 selling players

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। 30 मई तक खेले जाने वाले मुकाबले देश के छह शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और बैंगलोर में होगा। आईपीएल के चाहने वालों में आईपीएल 2021 की टीमों को जानने का उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में कई महंगे खिलाड़ी निलामी में खरीदे गए है। फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए का दांव लगाया है। इस आर्टिकल में आपको उन पांच महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन पर सबसे ज्यादा रुपए खर्च किए गए। बता दें कि युवराज सिंह को आईपीएल 2015 में 16 करोड़ रुपए में खरीदा था, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। युवराज सिंह का यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

1. क्रिस मॉरिस (राजस्थान रॉयल्स - 16 करोड़ 25 लाख रुपए)
आईपीएल 2021 में सबसे महंगे खिलाड़ी की सूची में क्रिस मॉरिस (Chris Morris) का नाम सबसे पहले आता है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इस बार नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में मॉरिस विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे थे। आईपीएल 2021 में मॉरिस ने आरसीबी के लिए बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 19.09 के औसत से 11 विकेट हासिल किए थे।

2. काईल जैमिसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 15 करोड़ रुपए)
आईपीएल के 14वें सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काईल जैमिसन (Kyle Jamieson) का नाम है। ऑलराउंडर काईल जेमिसन ने पहली बार आईपीएल नीलामी में हिस्सा लिया। काईल को खरीदने के लिए विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपए खर्च किए है।

3. ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 14.25 करोड़ रुपए)
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी आईपीएल 2021 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। मैक्सवेल को भी विराट कोहली की टीम ने 14 करोड़ 25 लाख रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल के पिछले सीजन में मैक्सवेल का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा।

4. झाय रिचर्डसन (पंजाब किंग्स - 14 करोड़ रुपए)
आईपीएल 2021 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन (Jhye Richardson) चौथे स्थान पर है। आईपीएल 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपए खरीदा है। रिचर्डसन ने अब तक 62 टी-20 मैचों में 7.87 की इकॉनमी के साथ 78 विकेट हासिल किए हैं।

5. कृष्णप्पा गौथम (चेन्नई सुपर किंग्स - 9.5 करोड़ रुपए)
कृष्णप्पा गौथम (Krishnappa Gowtham) का नाम भी आईपीएल 2021 में सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस से 46 गुना रकम खर्च अपनी टीम में शामिल किया है। गौथम के लिए चेन्नई ने 9.5 करोड़ रुपए खर्च किए है। गौथम ने इससे पहले राजस्थान और पंजाब की टीम से भी खेल चुके है।

Published on:
23 Mar 2021 03:17 pm
Also Read
View All