आईपीएल

IPL 2022 में किसको क्या अवॉर्ड मिला, देखिए पूरी लिस्ट

IPL 2022 बहुत ही शानदार रहा और गुजरात टाइटंस ने ट्राफी अपने नाम की। फाइनल मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जानिए किसे क्या-क्या अवॉर्ड मिला।
less than 1 minute read
ipl 2022 all award season winners list gujarat titans
गुजरात बनी विजेता

IPL 2022 का सफल समापन हो गया। बीती रात फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। गुजरात ने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराते हुए ट्राफी जीत ली। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने इतिहास रच दिया। कप्तान पांड्या ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में उन्होंने अपना जौहर दिखाया। युजवेंद्र चहल और जोश बटलर का भी इस सीजन जलवा देखने को मिला। उमरान मलिक द्वारा फेंकी गई सबसे तेज गति की गेंद का रिकॉर्ड भी टूट गया।

ये भी पढ़ें- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T-20 सीरीज के लिए BCCI ने किया बहुत बड़ा ऐलान, बायो-बबल की होगी छुट्टी


एक नजर IPL 2022 में मिले अवॉर्ड्स पर

विजेता- गुजरात टाइटंस

उपविजेता- राजस्थान रॉयल्स

तीसरा स्थान - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

चौथा स्थान - लखनऊ सुपर जायंट्स

ऑरेंज कैप- जोस बटलर, 17 मैचों में 863 रन (राजस्थान रॉयल्स)

पर्पल कैप- युजवेंद्र चहल ,17 मैचों में 27 विकेट (राजस्थान रॉयल्स)

कैच ऑफ द सीजन - एविन लुइस (लखनऊ सुपरजायंट्स)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

Cred पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- दिनेश कार्तिक, 183.3 स्ट्राइक रेट (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

फास्टेस्ट डिलवरी ऑफ द सीजन - लॉकी फर्ग्यूसन, 157.3 (गुजरात टाइटंस)

एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद)

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर- जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

सबसे ज्यादा छक्के - जोस बटलर, 45 (राजस्थान रॉयल्स)

सबसे ज्यादा चौके - जोस बटलर, (राजस्थान रॉयल्स)

फेयरप्ले अवॉर्ड- राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस

ये भी पढ़ें- भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद शोक में डूबे, न्याय की लगाई गुहार

Published on:
30 May 2022 01:05 pm