7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T-20 सीरीज के लिए BCCI ने किया बहुत बड़ा ऐलान, बायो-बबल की होगी छुट्टी

9 जून से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। खिलाड़ियों को इस सीरीज में बहुत बड़ा राहत मिलेगी। जानिए BCCI की तरफ से क्या बयान सामने आया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 29 May 2022, 5:13 PM IST

india south africa t20 no bio bubble confirms jay shah bcci

खिलाड़ियों को राहत

कोविड की वजह से पिछले दो साल से खिलाड़ियों को बहुत परेशानी का सामना उठाना पड़ा है। खिलाड़ियों को बायो-बबल में लंबे समय तक रहकर मैच खेलने पड़े। खिलाड़ियों को काफी दिक्कतें भी इससे हुई। अब कोरोना का प्रभाव कम हो गया है तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी कुछ राहत मिल गई है। अब भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में बायो-बबल को लेकर BCCI ने बड़ा बयान दे दिया है।


जय शाह ने दिया बड़ा बयान

BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने साफ कर दिया है कि 9 जून में भारत में खेली जाने वाली इस टी-20 सीरीज में बायो-बबल नहीं होगा। इस दौरान खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट जरूर होगा। जय शाह ने बड़ा बयान देते हुए कहा, मैं गलत नहीं हूं तो IPL-2022 के लिए बायो-बबल आखिरी था। भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट होगा लेकिन कोई बायो-बबल नहीं होगा। खिलाड़ियों के लिए यह कठिन चीज है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान के कप्तान Sanju Samson की लव स्टोरी फेसबुक से हुई थी शुरू, पत्नी की खूबसूरती देखकर हो जाएंगे हैरान

आप सभी को पता है कि बायो-बबल का खिलाड़ियों के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। कुछ खिलाड़ी तो तो लंबे समय तक इसमें रहने से मानसिक रूप से थके हुए नजर आए। कुछ खिलाड़ियों ने इसे लेकर आपत्ति भी जताई थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी। इस सीरीज में होने वाले सभी पांचों मुकाबले अलग-अलग मैदान पर खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीकी सीरीज के लिए भारतीय टीम


केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हूडा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त (उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।