7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद शोक में डूबे, न्याय की लगाई गुहार

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर WWE दिग्गज और हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली ने दुख जताया है। उन्होंने पंजाब की सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। जानिए खली ने क्या कहा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 30 May 2022, 11:43 AM IST

Indian WWE Wrestler The Great Khali reacts Sidhu Moose Wala passing

फोटो क्रेडिट- WWE

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर के बाद सभी आहत हो गए। WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खास संदेश दिया और दुख प्रकट किया। द ग्रेट खली ने पंजाब सरकार से मूसेवाला के लिए न्याय की मांग की है।

सिद्धू मूसेवाला का पंजाब में सिंगर और रैपर के रूप में बड़ा नाम था। दरअसल मानसा के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला और उनके 2 साथियों पर कई राउंड की फायरिंग हुई थी। तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिद्धू मूसेवाला 4 जून 2022 को गुड़गांव में एक कॉन्सर्ट में हिस्सा भी लेने वाले थे।

ये भी पढ़ें- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T-20 सीरीज के लिए BCCI ने किया बहुत बड़ा ऐलान, बायो-बबल की होगी छुट्टी


द ग्रेट खली ने सोशल मीडिया के जरिए दिया खास संदेश

आप सभी को पता है कि द ग्रेट खली ने WWE में बहुत नाम कमाया। पंजाब से ही द ग्रेट खली भी आते हैं। पिछले साल खली को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था। खली ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। खली ने कहा,

"मैं हूं द ग्रेट खली। अभी-अभी मुझे पता चला कि सिद्धू मूसेवाला को गोली मार दी गई और वो अब हमारे बीच नहीं रहे। मुझे बहुत दुख हुआ। मैं परमात्मा से कहूंगा कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। सिद्धू मूसेवाला के फैंस भी धैर्य बनाकर रखें। पंजाब को ये बहुत बड़ा झटका लगा है और इसकी भरपाई नहीं हो सकती है। सिद्धू मूसेवाला बहुत अच्छे इंसान थे। पंजाब सरकार से मांग रखता हूं कि जिन्होंने भी ये काम किया है उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए"। खली के अलावा भी कई दिग्गज अब न्याय की सिद्धू मूसेवाला के लिए लगा रहे हैं। इस घटना के बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जल्द ही सरकार द्वारा इस पर कोई ना कोई बड़ा कदम जरूर उठाया जाएगा।

खली द्वारा डाली गई इस इंस्टाग्राम पोस्ट को देखने के लिए यहां क्लिक करें।