आईपीएल 2022 का खिताब जीतने वाली टीम को बहुत बड़ी रकम मिलने वाली है। फाइनल को जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा अन्य अवार्ड्स में भी खिलाड़ी लाखों की कमाई करते हुए नजर आएंगे
IPL 2022 Prize Money: गौरतलब है कि IPL 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। राजस्थान टीम जहां दूसरी बार खिताब जीतकर पूर्व दिग्गज और टीम को पहला आईपीएल खिताब जिताने वाले शेन वार्न (Shane Warne) श्रद्धांजलि देने चाहेगी। वही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस अपने पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब पर कब्जा करना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच हमें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा जो भी टीम फाइनल मुकाबला जीतेगी उसे 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि सीजन में कई विभागों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अवार्ड और इनामी राशि से नवाजा जाएगा
IPL 2022 FINAL -
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा। आपको बता दें गुजरात आईपीएल 2022 में अपना पहला सीजन ही खेल रही है और टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। वही राजस्थान आईपीएल की एक बहुत पुरानी फ्रेंचाइजी है, जिसने 14 सीजन में एक बार खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई थी। बल्कि उस साल अपना आईपीएल का पहला खिताब भी जीता था। इस बार भी राजस्थान फाइनल मुकाबले में गुजरात को चुनौती देती हुई नजर आएगी।
अवार्ड का नाम और ईनाम राशि -
1) विजेता टीम - 20 करोड़
2) उप विजेता - 13 करोड़
3) तीसरे नंबर की टीम - 7 करोड़
4) चौथे नंबर की टीम - 6.50 करोड़
5) सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - 15 लाख
6) सिक्स ऑफ द सीजन - 12 लाख
7) पॉवरप्ले प्लयेर ऑफ द सीजन - 12 लाख
8) मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर - 12 लाख
9) गेम चैंजर ऑफ द सीजन - 12 लाख
10) इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - 20 लाख
11) पर्पल कैप विजेता - 15 लाख
12) ऑरेंज कैप विजेता - 15 लाख
आईपीएल विजेता टीमों के नाम ( IPL TEAM WINNER LIST)
1) मुंबई इंडियंस - 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
2) चेन्नई सुपर किंग्स - 2010, 2011, 2018, 2021
3) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - अभी तक नहीं
4) कोलकाता नाइट राइडर्स - 2012, 2014
5) पंजाब किंग्स - अभी तक नहीं
6) राजस्थान रॉयल्स - 2008
7) सनराइजर्स हैदराबाद - 2016
8) दिल्ली कैपिटल्स - अभी तक नहीं
ये भी पढ़ें - बटलर ने न सिर्फ RCB को धोया बल्कि कूटा भी, ट्विटर पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन