आईपीएल

IPL 2022 में Virat Kohli बड़ी घटना से बाल-बाल बचे, फील्ड पर हुआ अफरातफरी का माहौल, पुलिस ने बचाया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर सभी हैरान हो गए थे। जानिए पारी की दूसरी गेंद पर ही मैदान पर क्या बवाल हुआ।

2 min read
मैदान में घुसा व्यक्ति

IPL 2022 में बीती रात दूसरा क्वालीफायर बैंगलौर और राजस्थान के बीच खेला गया। इस दौरान एक बड़ी घटना फील्ड पर देखने को मिली। एक अनजान व्यक्ति विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस आया। मैच की एक ही गेंद फेंकी गई थी कि वह मैदान में घुस गया और उसने कोहली को छूने की कोशिश की थी। सिक्योरिटी और पुलिस ने इसके बाद एक्शन लिया और तुरंत इस व्यक्ति को मैदान के बाहर किया गया।


मैदान में हुई अनोखी घटना

सिक्योटिरी ने इस व्यक्ति को सर्किल के अंदर ही पकड़ लिया था और अपने साथ उठाकर बाहर ले गए। दरअसल ये व्यक्ति मैदान के दाहिने ओर से दौड़ते हुए आया था। कोहली के पास जाकर उसने हाथ मिलाने की कोशिश की थी। कोहली ने इस व्यक्ति की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। कोहली ने जब उसे इग्नोर किया तो उसने खुद ही कोहली का हाथ छू लिया और फिर भाग गया। कभी कभार इस तरह के हादसों से खिलाड़ी नुकसान में आ जाते हैं। ये व्यक्ति कुछ गलत कदम भी विराट के प्रति उठा सकता था। कहीं ना कहीं सिक्योरिटी में चूक इस दौरान देखने को मिली। मैदान में भी इस दौरान फैंस के बीच अफरातफरी का माहौल देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 के समापन समारोह में Ranveer Singh और AR Rahman बिखेरेंगे जलवा, जानिए क्या कुछ खास होगा

वैसे ऐसा नहीं कि ये पहली बार हुआ है। इससे पहले भी कुछ घटनाएं हो चुकी है। एलिमिनेटर मुकाबले में ही ये देखने क मिला था। कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और एक व्यक्ति मैदा में घुस आया और उनकी तरफ आ गया था। यहां भी कोई बड़ी घटना होने से बच गई थी। खैर इस तरह की घटनाओं पर सिक्योरिटी को ध्यान देना चाहिए। इस तरह के माहौल से किसी को भी आगे खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर को जब पुलिसकर्मी ने बीच रोड डंडे से 'पीटा', दिग्गज ने उठाकर चारों खाने किया चित्त

Published on:
28 May 2022 07:51 pm
Also Read
View All