आईपीएल

“Ravindra Jadeja को कप्तानी देकर उनके साथ ज्यादती कर दी गई, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है”

IPL2022 के लिए चेन्नई की टीम ने इस बार रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। कप्तानी का दबाव वो झेल नहीं पाए और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जानिए टीम इंडिया के दिग्गज ने उन्हें लेकर क्या बयान दिया?

2 min read
ravindra_jadeja_and_ms_dhoni-sixteen_nine.jpg
जडेजा को लेकर खास बयान

IPL 2022 शुरू होने से पहले इस बार चेन्नई की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ दी थी। चेन्नई को नया कप्तान रवींद्र जडेजा के रूप में मिला। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई की टीम अच्छा खेल नहीं दिखा पाई। जडेजा भी फॉर्म से बाहर चले गए। कप्तानी का दबाव उनके ऊपर इतना आया की उन्होंने बीच में भी कप्तानी छोड़ दी। एक बार फिर चेन्नई के कप्तान धोनी बन गए। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अब जडेजा की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें- धोनी का हाल एक दिन रावण जैसा होगा, कोई भीख भी नहीं देगा, दिग्गज ने दिया था विवादित बयान


गेंदबाजी और बल्लेबाजी में रहे फेल

IPL 2022 से पहले जडेजा अच्छी फॉर्म में थे। टीम इंडिया के लिए लगातार वो मैच विनर बन रहे थे। इस बार जब उन्हें कप्तानी मिली तो लगा कि वो कुछ कमाल दिखाएंगे लेकिन वो हर विभाग में फेल रहे। ना कप्तानी में सफल हुए, ना बल्लेबाजी में और ना ही गेंदबाजी में कुछ दम दिखा। कप्तानी के दबाव को वो बिल्कुल भी नहीं झेल पाए थे। लगातार चारों तरफ उनकी किरकिरी भी हो रही थी। इस वजह से ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। धोनी के कप्तान बनते ही टीम ने लय हासिल कर ली। हालांकि चेन्नई इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी।


दिग्गज रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

ESPN क्रिकइंफो पर बात करते हुए दिग्गज रवि शास्त्री ने कहा, जडेगा स्वाभाविक कप्तान नहीं हैं। उन्होंने इससे पहले कप्तानी नहीं की। जडेजा को कप्तानी देकर उनके साथ ज्यादती कर दी गई। जडेजा की इसमें कोई गलती नहीं है। उन्हें पहले कहीं भी कप्तानी का अनुभव नहीं है। एक प्लेयर के तौर पर वो हमेशा खेले और अच्छा प्रदर्शन किया। वो सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं।

Published on:
11 May 2022 04:04 pm