आईपीएल

IPL 2021: गांगुली बोले-‘कोहली और रोहित अच्छे हैं लेकिन पंत के पावर ने बनाया दीवाना’

  ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दीवाने बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा कि यह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं....  
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2021, 8:03 PM IST
rishabh_pant.jpg

IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नवनिर्वाचित कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बल्लेबाजी से बीसीसीआई के प्रेसिडेंट और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने पंत को एक मैच विजेता खिलाड़ी बताया। गांगुली ने अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि वैसे उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बैटिंग देखना काफी पसंद हैं, लेकिन अब मैं ऋषभ पंत से काफी प्रभावित हूं।

कोहली और रोहित की बल्लेबाजी का उठाता हूं लुत्फ
उन्होंने कहा कि वैसे बोर्ड का अध्यक्ष होने के नाते मुझे यह बताने का कोई अधिकार नहीं है कि कौनसा खिलाड़ी मुझे ज्यादा पसंद है। लेकिन कोहली और रोहित की बल्लेबाजी का मैं काफी लुत्फ उठाता हूं। मुझे लगता हैं कि पंत एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी भी शानदार हैं। मुझे शार्दुल ठाकुर बहुत पसंद है, क्योंकि उसमें हिम्मत और जूझारूपन है।

भारत में क्रिकेट में अपार प्रतिभा हैं
गांगुली ने एक ऑनलाइन ऐप के कार्यक्रम के दौरान कहा, 'भारत क्रिकेट में अपार प्रतिभा है। जब सुनील गावस्कर खेलते तो लोग सोचते थे कि इसके बाद क्या होगा, तब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और अनिल कुंबले ने क्रिकेट को अलविदा को कहा तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को संभाला।'

कड़ी मेहनत ने बनाया बड़ा क्रिकेटर
गांगुली ने कहा, 'मुझे 1992 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया था, लेकिन तब ज्यादा मौके नहीं मिले। इस दौरे के बाद कड़ी मेहनत ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाया। मैं खुद के लिए 1992 की सीरीज को असफल मानता हूं। लेकिन उस समय मैं युवा था और उस सीरीज ने वास्तव में मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की।'

अब मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं
सीने में दर्द की शिकायत के बाद जनवरी में कोलकाता के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के दो दौर से गुजरने वाले गांगुली ने कहा कि वह अब स्वस्थ हैं और काम पर वापस लौट आए हैं। अब वह वो सब काम करने लगे है जो एंजियोप्लास्टी से पहले करते थे।

Updated on:
3 Apr 2021, 8:03 PM IST
Published on: