जबलपुर

भाग्य के बंद दरवाजे खोलते हैं ये देव, संवार देते हैं किस्मत, ऐसे करें इनकी आराधना

संवार देते हैं किस्मत

2 min read
Jul 26, 2018
aaj ka rashifal, 26 july 2018 ka rashifal, today horoscope

जबलपुर। नवग्रहों में बृहस्पति को देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति भाग्य के कारक होते हैं, कुंडली में इनकी शुभ स्थिति जहां आपको भाग्यवान बनाती है वहीं अशुभ स्थिति के कारण आप जीवनभर परेशान रह सकते हैं। बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी धर्मों का आदर करें, जाति-पांति को नहीं मानें, गुरुओं, शिक्षकों का हमेशा सम्मान करें। यथासंभव रोज विष्णु भगवान के मंदिर जाएं और विष्णु व शंकरजी की आराधना करें। बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त करने का सबसे सटीक उपाय है, उनके मंत्रों का जाप करना। शुक्ल पक्ष के किसी भी गुरुवार के दिन से उनके सरल मंत्र - ऊं बृं बृहस्पतयै नम: या तांत्रिक मंत्र - ऊं ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम: - का जाप शुरु करें। 40 दिन में 16 हजार जाप पूरे करें। जाप पूरे होने के बाद आपको धीरे-धीरे इसके परिणाम मिलने शुरु हो जाएंगे, आप खुद यह महसूस कर सकेंगे।

आज का राशिफल
मेष- आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढऩे से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।
वृषभ-कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें।
मिथुन-कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे, आज संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कर्क-कुसंगति से बचें। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा।
सिंह-आपके किए वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं।
कन्या-संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा।
तुला-अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।
वृश्चिक-कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूले नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है।
धनु-व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं।
मकर-आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं।
कुम्भ-बिना सोचे समझे कुछ न करें। आप की बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि संभव है।
मीन-स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें

ये भी पढ़ें

शिल्पा शेट्टी ने सलमान के ‘दस का दम’ को बताया पागलपन!

ये भी पढ़ें

सलमान के साथ दोस्ती का राज खोला शिल्पा शेट्टी ने
Published on:
26 Jul 2018 07:42 am
Also Read
View All