24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान के साथ दोस्ती का राज खोला शिल्पा शेट्टी ने

कुछ चीजें कभी नहीं बदलती इसलिए दोस्ती वही है। यह अद्भुत है।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:07 PM IST

Salman and Shilpa

Salman and Shilpa

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है और बीते कई वर्षों में उनकी दोस्ती मजबूत हुई है। शिल्पा ने कहा कि वह सलमान के अब तक के सफल कॅरियर से बहुत खुश हैं। शिल्पा ने एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित किया, जहां मुंबई में उन्हें मंगलवार को एसआरएल डायग्नोस्टिक्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया। उनका कहना है कि सलमान ने अपने फिल्म कॅरियर से जो कुछ भी हासिल किया है उससे वह बहुत खुश हैं।

सलमान के साथ की ये फिल्में:
शिल्पा और सलमान ने साथ में 'गर्व: प्राइंड एंड ऑनर', 'औजार', 'फिर मिलेंगे' और 'शादी करके फंस गया यार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों को हाल ही में 'दस का दम' के स्पेशल एपिसोड में साथ काम का मौका मिला।

कुछ चीजें दोस्ती में नहीं बदलती:
यह पूछे जाने पर कि पिछले 23 सालों में उनका रिश्ता कैसे परिपक्व हुआ, इस पर शिल्पा ने कहा, 'कुछ चीजें अच्छी दोस्ती में नहीं बदलती हैं और दर्शक 'दस का दम' में देख सकते हैं। यह पागलपन से भरा शो है।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह बदले नहीं है और न ही मैं बदली हूं। कुछ चीजें कभी नहीं बदलती इसलिए दोस्ती वही है। यह अद्भुत है।'

अमित अग्रवाल के लिए रैंप पर चलेंगी:

शिल्पा डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शुक्रवार को इंडिया कोच्यू वीक के दौरान रैंप पर वॉक करती नजर आएंगी। डिजाइनर ने एक बयान में कहा,'मैं इस सीजन में शिल्पा शेट्टी के रैंप वॉक को लेकर उत्सुक हूं। वह इस संग्रह के लिए एकदम सही हैं और वह वास्तव में ब्रांड की भावना को प्रतिबंबित करती हैं।' डिजाइनर बुधवार से शुरू हो रहे इंडिया कोच्यू वीक में डेब्यू कर रहे हैं। अपने संग्रह के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारे संग्रह में कपड़ों पर विभिन्न तरह की हाथ से बनीं कारगरी व कढ़ाई होगी और पोशाकों में पारंपरिक और पश्चिमी संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा।'