जबलपुर

लवलाइफ और इन्कम की बेहतरी के लिए विष्णुजी व लक्ष्मीजी की करें पूजा

शुक्रवार के दिन यह एकादशी आने से इसका महत्व बढ़ गया है

2 min read
May 11, 2018
aaj ka rashifal

जबलपुर। आज अचला एकादशी है, शुक्रवार के दिन यह एकादशी आने से इसका महत्व बढ़ गया है। जिसे अपनी लवलाइफ बेहतर करनी है और आय बढ़ानी है वे आज मनोयोग से विष्णुजी और लक्ष्मीजी की पूजा करें। श्रीसूक्त का पाठ करें, विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख २४
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - रात्रि ८.२७ तक एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: १०.२९ तक पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योग ? - दोपहर ११.१० तक वैधृति उपरांत विष्कुंभ योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन विद्यारंभ, जलयंत्र निर्माण एवं क्रय-विक्रय हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: ७.३० से १०.३०, दोपहर १२.०० से १.३०, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ९.०० से १०.३० बजे तक।
व्रत/पर्व - अचला एकादशी
दिशाशूल - पश्चिम
चंद्रमा - मीन राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर १०.३०.०0 से १२.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर दू, ध, झ, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ्य सुंदर एवं आकर्षक होंगे। माता-पिता एवं स्वजनों के प्रति सेवा तथा समर्पण का भाव रखेंगे। विज्ञान के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।

ये भी पढ़ें

इस राशि के लोग आज कमा सकते हैं अतिरिक्त धन, बस करना होगा यह काम


आज का राशिफल
मेष- आज किसी से भी विवाद न करें, अन्यथा क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। दुखद समाचार मिल सकता है। बिना सोचे समझे किए निवेश से हानि संभव है।
वृषभ-परिवार में हो रहे विवादों से चिंतित रहेंगे। संतान के अध्ययन में धन खर्च होगा। व्यापार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। नौकरी में तबादले के प्रयास सफल रहेंगे।
मिथुन- परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार जनों को आपसे शिकायत रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।
कर्क- आपके अकड़ू व्यवहार से सभी आपसे दूरियां बना लेंगे। यही कारण है कि आपके विवाह में विलंब हो रहा है। व्यवहार को नम्र और मधुर बनाएं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
सिंह- आपका क्रोध आपकी उन्नति में बाधा बना हुआ है। शरीर कष्ट संभव है। भय व चिंता हावी रहेंगे। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें।
कन्या- प्रयास करें कि कम बोलें और मतलब का बोलें। अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट रहेगा। नया प्रोजेक्ट मिलने से उल्लास रहेगा। वायदा बाजार की स्थिति यथावत रहेगी।
तुला आर्थिक मामलों में संबंध कमजोर होंगे। वाहन सुख संभव है। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालें। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
वृश्चिक- वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। कान संबंधित पीड़ा रह सकती है। राजकीय कोप के कारण कार्यों में रुकावट आ सकती है। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई दोस्ती रंग लाएगी।
धनु- दिन कई अनुभव करवाने वाला है। कई लोगों के असली चहरे सामने आएंगे। विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
मकर- जीवनसाथी से विवाद न करें। बात को आगे न बढाएं, स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नया कारोबार आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
कुम्भ- कार्यस्थल पर कोई आपको बदनाम करने की कोशिश करेगा सतर्क रहें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि होगी।
मीन- संतान के विवाह में आ रही अड़चनों से कष्ट व तनाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कोई भी काम हाथ में लें तो पूरा करेंगे।

ये भी पढ़ें

इस छोटे से उपाय से मिल सकते हैं धन-वाहन-प्रेम सहित सभी सुख

Published on:
11 May 2018 07:25 am
Also Read
View All