2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस छोटे से उपाय से मिल सकते हैं धन-वाहन-प्रेम सहित सभी सुख

बृहस्पति ही सभी सुखों के कारक होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 10 May 2018, 6:59 AM IST

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

जबलपुर। आज गुरुवार है जोकि देवगुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। बृहस्पति ही सभी सुखों के कारक होते हैं। आज पूरी श्रद्धा से केले के पेड़ के सम्मुख घी का दिया जलाएं। बेहद सरल मंत्र ऊं बृं बृहस्पतियै नम: का कम से कम एक माला जाप करें। संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। करीब २० मिनिट के इस पाठ से विष्णुजी प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता से देवगुरु बृहस्पति की कृपा प्राप्त होती है। बृहस्पति देव के आशीर्वाद से धन-वाहन-प्रेम सहित सभी सुख प्राप्त होते हैं। संभव हो तो रोज गुरु मंत्र का जाप करें और विष्णसहस्त्रनाम का पाठ करें।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख २३
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - रात्रि ७.५२ तक दशमी उपरांत एकादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- प्रात: ९.०७ तक शत्भिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योग - दोपहर ११.३६ तक येन्द्र उपरांत वैधृति योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन अन्नप्रासन, विद्यारंभ एवं वाद्यारंभ हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकूल समय - प्रात: ६.०० से ७.३०, दोपहर १२.०० से ३.००, शाम ४.३० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - रात्रि ४.१० तक कुंभ राशि में उपरांत मीन राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर ०१.३०.०0 से ०३.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर से, सो, द, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ, सुंदर एवं बुद्धिमान प्रवृत्ति के होंगे। गायन-वादन, गीत-संगीत की दिशा में रुचि रखेंगे। साहित्य कला के क्षेत्र में सफल रहेंगे।


आज का राशिफल
मेष- अपने निर्णय को सुरक्षित रखें। हर किसी को अपना प्रयोजन न बताएं। लक्ष्य को ध्यान में रखें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
वृषभ- संतान से जुड़े मामले सहज ही निपटेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होंगे। संतान से सुख मिलेगा।
मिथुन- अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरे की बातें भी सुनें। कटु वचनों का प्रयोग न करें। दुस्साहस नहीं करें। कानूनी काम होंगे। कार्ययोजना को गुप्त रखना आपके हित में रहेगा। जल्दबाजी में नहीं रहें।
कर्क- समाज में आप प्रभाव बढ़ेगा। प्रशासन से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धियों के साथ लाभ के योग बनेंगे।
सिंह- कार्य स्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। आज विशेष लाभ के योग हैं। कार्यकुशलताए प्रयासए परिश्रम की सार्थकता रहेगी।
कन्या- दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य सुख मिलेगा। समय का दुरुपयोग न करें।
तुला-अच्छा सोचें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार में तरक्की होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक-जो भी करें समझें, फिर करें। लोगो के बीच अपनी छवि सुधारें। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा।
धनु- आप की मेहनत के अनुकूल सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होने की संभावना है।
मकर-समय मध्यम है। तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्व के कार्य, निर्णयों में सहयोग लेना होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन से चोट लग सकती है। विवाद से दूर रहें।
कुम्भ- आर्थिक लाभ होने से रुके कार्यों को गति मिलेगी योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा।
मीन- समय पर निर्णय लेने से कार्यो में सफलता तय है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा।