2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन राशि वालाें के लिए हैं सुनहरे याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज बनेंगे बिगड़े काम मेहनत के अनुरूप फलदायी है आज का दिन बता रहे हैं राघवेंद्र स्वामी। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 min read
Google source verification
rashifal

rashifal

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पद वृद्धि की संभावना है। शांत रहकर कार्य करें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

वृष राशि वालों का मन अपने काम में लगेगा। धन प्राप्ति की भी संभावना है। छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। महिलाओं के भी मान सम्मान में वृद्धि होगी

मिथुन राशि वाले आज कुछ तनावग्रस्त रह सकते हैं। मन में अवसाद के लक्षण दिखाई देंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा इसलिए क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखें

कर्क राशि वालों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा एवं जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को अपने अनुकूल परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे एवं व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा।

सिंह राशि वालों के लिए धन की आवक के योग ? बन रहे हैं। पिछला रुका हुआ कोई काम भी बन सकता है। छात्रों महिलाओं व व्यापारियों को अपने अपने क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे

कन्या राशि वालों के अभिव्यक्ति का दिन है। आज आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित कर अपनी और आकर्षित करेंगे। व्यापार में भावुकता ना दिखाएं नहीं तो हानि हो सकती है। शारीरिक रूप से मानसिक रूप से आप ऊर्जावान बने रहेंगे


तुला राशि वालों के लिए दिन तनावग्रस्त रह सकता है। बिल्कुल होते-होते काम रुकने की आशंका है। मन विचलित रहेगा और किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। ऐसे में धैर्य जरूरी है।


वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल परिस्थिति हैं। यदि वर्तमान में कोई नौकरी बदलने के लिए सोच रहे हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी एवं प्रेम में सफलता मिलेगी।

धनु राशि वालो के रुके हुए काम आज बनेंगे। थोड़े प्रयासों से ज्यादा सफलता प्राप्त होने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा आज सभी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे

मकर राशि वालों के लिए प्रेम में सफलता क्या योग है। आपके ग्रहों की अनुकूलता आपको व्यापार में भी लाभ दिलाएगी। कोई पुराना मित्र भी आपको लाभ पहुंचा सकता है

कुंभ राशि वालों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी तभी सफलता मिलेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी व्यर्थ के खर्चे रहेंगे। मानसिक तनाव रह सकता है परिवार के किसी सदस्य से भी विवाद की आशंका है।


मीन राशि वालों को धैर्यपूर्वक एकाग्रता से काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। सकारात्मक सोच रहेगी। मौज मस्ती रहेगी व्यापार में लाभ के योग हैं कोई भी नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा


आज का दिन
बुधवार 09 मई 2018
माह : ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : नवमी (२२:२६:३७)
नक्षत्र : धनिष्ठा (१०:१२:२१, शतभिष)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : ब्रह्म
सूर्योदय : ०५:३३
सूर्यास्त : १८:५८
राहुकाल : १२:१५ से १३:५७

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग