अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजन
जबलपुर। 'बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के समाज में एकजुटता लाने के प्रयास अविस्मरणीय हैं। यह बात आम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर तहसील चौक पर आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद चौहटेल ने कही। प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर एवं पूर्व क्षेत्र विधायक अंचल सोनकर ने माल्यार्पण किया।
युवा मोर्चा ने किया माल्यार्पण
भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती के पूर्व अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल ने बताया कि सभी 14 मंडलों में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों ने समरसता के भाव को लेकर समरसता रैली निकालकर जनजागरण किया। इस अवसर पर राज भटनागर, प्रणीत वर्मा, टीटू सोनकर, राम सोनकर, चंद्र शेखर पटेल, श्रीकांत वर्मा कुक्की थे।
आज संविधान के निर्माता को अर्पित करेंगे पुष्प
जबलपुर। डॉ. बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के १२७वें जयंती महोत्सव पर शनिवार को हाईकोर्ट के पास आम्बेडकर चौक पर सुबह दस बजे प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। संयुक्त जयंती महोत्सव समिति के शैलेष पुनवटकर ने बताया कि समारोह में अतिथि अनिल चामडि़या, विशिष्ट अतिथि डॉ. जयप्रकाश कर्दम व अध्यक्ष शीला खोब्रागडे होंगी। संतोष अतुलकर, सुरेंद्र इंगले, उमाकांत गजभिए, रामकृष्ण ने उपस्थिति की अपील की।
बौद्ध विहार की ओर से माल्यार्पण
त्रिरत्न बौद्ध विहार निर्भय नगर अधारताल की ओर से ईश्वरी बौद्ध की अध्यक्षता व रमा बौद्ध के विशिष्ट आतिथ्य व भदंत करुण पाल के मुख्य आतिथ्य में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी देगी श्रद्धांजलि
कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग संयोजक राजेंद्र चौधरी, विजय कांडा, पिंकी ठाकुर व नगर कांग्रेस कमेटी के राजेश चौधरी, पुरुषोत्तम कोल ने बताया कांग्रेस नेता राशिद सुहैल सिद्दीकी की अगुवाई में श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अधिवक्ता संघ करेगा स्मरण
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आरके सिंह सैनी, सचिव मनीष मिश्रा, सहसचिव राजू मलैया ने बताया बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।
भाजपा महानगर के 14 मंडलों में आयोजन
भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि 14 मंडलों में कार्यक्रम किए जाएंगे। नर्मदा मंडल में शाम 6 बजे बागड़ा दफ ाई बस्ती में, रानी दुर्गावती मंडल में दोपहर 12 बजे परसवाड़ा बस्ती में, गिरिराज किशोर कपूर मंडल में 12 बजे सेठी नगर बस्ती में कार्यक्रम होंगे।
जाटव समाज करेगा परिचय सम्मेलन
जाटव समाज महासंघ के सचिव ठाकुर प्रसाद जाटव, अध्यक्ष हीरालाल जाटव ने बताया महारानी लक्ष्मी बाई कन्या शाला नेपियर टाउन में परिणय परिचय सम्मेलन होगा। वहीं डोम डुमार संघ के सुखदीन कटारे, रामनाथ भगत, अजय मलिक ने बताया समाज के लोग प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।