भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के जन्मदिवस 14 अप्रैल से कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर "संविधान बचाओ अभियान" का आयोजन कर रही है। इसके तहत प्रदेश में 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में इस अभियान का आगाज किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव करेंगे। इस समारोह में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह भी शिरकत करेंगे। पार्टी के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत के बाद पूरे प्रदेश में विभिन्न रचनात्मक, बौद्धिक आयोजनों के साथ पार्टी संविधान बचाने हेतु अलख जगाएगी।