जबलपुर

Jabalpur Crime: भाजपा विधायक के साले की हत्या से सनसनी, बिजली सब स्टेशन में मिला शव

BJP MLA Relative Murder: सागर के बंडा से भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी के साले गजेन्द्र सिंह बिजली कंपनी में सब स्टेशन ऑपरेटर थे।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:03 PM IST
Jabalpur BJP MLA Relative Murder
bjp mla virendra singh lodhi brother in law murder, मृतक गजेन्द्र सिंह (Source-Patrika)

Jabalpur BJP MLA Relative Murder: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक के साले की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार रात की है, बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक के साले की पीठ में गोली मारी गई और फिर सिर पर हमला कर हत्या की गई है। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल अस्पताल लाया गया था लेकिन उनकी जान बचाई नहीं जा सकी। साले की हत्या की खबर मिलते ही भाजपा विधायक ने शनिवार को अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं और जबलपुर मेडिकल अस्पताल पहुंचे।

विधायक के साले की हत्या

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के ननवारा गांव में बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी गजेन्द्र सिंह लोधी की शुक्रवार रात बिजली स्टेशन में हमला कर अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। 40 वर्षीय गजेन्द्र सिंह लोधी सागर की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी के साले थे। आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन को भी चकनाचूर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया गया है कि गजेन्द्र सिंह की पीठ में गोली मारी गई है और सिर पर वार किए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

साले की हत्या की सूचना मिलने के बाद विधायक वीरेन्द्र सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचे। गजेन्द्र सिंह के परिजनों का कहना है कि बिजली काटने और लाइन बंद करने को लेकर गजेन्द्र का अक्सर गांव के कुछ लोगों से विवाद होता था। इसकी शिकायत भी उन्होंने अधिकारियों से की थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से मामले का जांच करने की बात कही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विधायक के साले की हत्या होने से कांग्रेस ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

Updated on:
28 Nov 2026, 4:03 PM IST
Published on: