जबलपुर

bus start in mp: बस यात्रियों ने मनाई खुशी, आज से शुरू हो गई बसें पहुंचे यात्री- देखें वीडियो

बस यात्रियों ने मनाई खुशी, आज से शुरू हो गई बसें पहुंचे यात्री- देखें वीडियो
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2020, 2:04 PM IST
bus.jpg
bus start in mp, passengers ready to traveling in isbt bus stand

जबलपुर। लॉकडाउन के बाद से बंद चल रही बसें आखिरकार सोमवार से चलने लगीं। सरकार और बस ऑपरेटर्स के बीच चल रही खींचतान के बाद बसों के संचालन पर मंजूरी बनी थी। जिसके दूसरे दिन बस ड्राइवर और कंडक्टर ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। अंतत: सोमवार को सभी बाधाएं दूर हुईं और कई रूटों पर बसें आज से चलने लगी हैं। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नसीम बेग ने बताया कि यात्रियों को सुविधाएं देने का पूरा ध्यान रखा जाएगा, साथ ही कोरोना को देखते हुए यात्रियों को अलर्ट भी किया जाएगा। आईएसबीटी में बसों के संचालन की सूचना पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे और अपने अपने गंतव्य जाने के लिए उत्साह भी देखा गया।

Updated on:
7 Sep 2020, 2:04 PM IST
Published on: