9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

unlock 4: 13 सप्ताह बाद आज से रविवार अनलॉक, रात का कर्फ्यू भी हटा

नई गाइडलाइन: कंटेनमेंट जोन में अभी भी रहेगा प्रतिबंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 6 Sep 2020, 11:06 AM IST

Unlock 4.0: की गाइडलाइंस जारी, Metro, flight, school-college, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Unlock 4.0: की गाइडलाइंस जारी, Metro, flight, school-college, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

जबलपुर। कोरोना को लेकर बीते करीब 13 सप्ताह से रविवार के लॉकडाउन से 6 सितंबर को मुक्ति मिल जाएगी। अनलॉक-4 की गाइडलाइन में लॉकडाउन को समाप्त करने के आदेश राज्य शासन ने दिए थे। उसी आधार पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने रविवार का लॉकडाउन बंद कर दिया है। रात का कफ्र्यू भी हटा दिया गया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजार भी पूरी तरह खुल जाएंगे।

जिला प्रशासन अभी तक कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोडऩे के लिए रविवार का लॉकडाउन रखता था। इसकी शुरुआत अनलॉक-1 के तहत 7 जून से हुई थी। तब इसे नगर निगम सीमा क्षेत्र में लागू किया गया था। फिर लॉकडाउन को एक की जगह दो दिन किया गया। फिर से एक दिन का लॉकडाउन प्रारंभ हुआ। जुलाई के आखिर से यह नगर निगम सीमा क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे जिले में लागू हो गया। अत्यावश्यक सेवाओं को छोडकऱ तमाम गतिविधियों को बंद किया गया। रात्रिकालीन कफ्र्यू के हटने से बाजारों में चहल पहल रही। कई क्षेत्रों में देर रात तक दुकानें खुली रहीं। यही नहीं सडक़ों पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए। शासन की ओर से अनलॉक-4 के तहत कई चीजों को अभी खोलने पर प्रतिबंध रखा हुआ है। वे चीजें रविवार को नहीं खुलेंगी। कंटेनमेंट जोन में तमाम प्रतिबंधों को बरकरार रखा गया है।

बाजार में उठाव
जानकारों का कहना है कि रविवार को काफी संख्या में खरीददारी होती है, ऐसे में बाजार में भी उठाव आ सकता है। ज्यादातर लोगों के अवकाश रविवार के दिन होता है।

सराफा खुलेगा, अब दिन के अनुसार बंद
सराफा बाजार रविवार को खुला रहेगा। सराफा एसोसिएशन जबलपुर के प्रवक्ता अनूप अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन हटने के कारण अब सराफा बाजार रविवार को खुलेगा। पूर्व की भांति दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। इसी तरह अलग-अलग बाजार क्षेत्रों में पहले से तय दिनों के अनुसार दुकानें बंद रहेंगी।