
जबलपुर। जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, ठंड अपना असर दिखाने लगी है। आलम ये है कि शाम होते ही शहर की सड़कें खाली होने लगती हैं। रात ९ बजे तक शहर लगभग खाली सा नजर आने लगा है। हालांकि पिछले दो दिनों से रात की ठंड बढ़ी है, वहीं दिन के तापमान में अब भी कुछ ज्यादा फर्क दिखाई नहीं दिया है। इस वर्ष का सबसे कम तापमान शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात दर्ज किया गया। बीते पांच दिनों के अंतराल में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है जबकि दिन में भी अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। अगले दो दिनों में संभाग में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है। उधर, कोहरे के कारण अधिकांश ट्रेने विलम्ब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है।
उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद उत्तरी हवाओं की सक्रियता बढ़ी है। उत्तरी हवाओं की रफ्तार अभी ६ किलोमीटर प्रतिघंटा हैं। हवा की रफ्तार बढऩे पर शीत लहर भी चल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान १२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सुबह के समय नमी 69 प्रतिशत व शाम की आद्र्रता ४५ प्रतिशत दर्ज की गई। गत वर्ष २६ नवम्बर को अधिकतम तापमान २८.४ डिग्री सेल्सियस व न्यनूतम तापमान ११.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। प्रदेश में सबसे कम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस उमरिया, ग्वालियर सहित कुछ अन्य स्थानों पर दर्ज किया गया।
पिछले चार दिनों में पारे की चाल
तारीख न्यूनतम तापमान
२५ नवबर ९.२
2४ नवम्बर १०.३
२३ नवम्बर १२.८
22 नवम्बर १४.८
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)