जबलपुर

‘दुकान चलाना है तो 50 हजार महीना दो, वरना गोली मार देंगे’ एमपी में भाजपा नेता से ही मांगी ‘रंगदारी’

Jabalpur News : संस्कारधानी में असामाजिक तत्वों द्वारा बीजेपी नेता से ही 50 हजार रुपए महीना रंगदारी मांगी जा रही है। पैसे न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। मामले में संगीन आरोप ये भी है कि, शिकायत के बावजूद पुलिस बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

2 min read
जबलपुर में भाजपा नेता से मांगी 'रंगदारी' (Photo Source- Patrika)

Jabalpur News :मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था के हाल क्या हैं, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि, राज्य में जिस भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, उसी पार्टी के नेता भी असुरक्षित हैं। दरअसल, सूबे की संस्कारधानी जबलपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा बीजेपी नेता से रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में हैरान करने वाली बात ये भी सामने आई है कि, पीड़ित भाजपा नेता की शिकायत के बाद भी पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

सिविल लाइंस के जहांगीर अपार्टमेंट के ब्लॉक एक 114 निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री आशीष काटकर का पेंटीनाका पर जैन ट्रस्ट की दुकान में दवा प्रतिष्ठान है। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार को अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे थे, तभी दोपहर में लगभग साढ़े 12 बजे दोपहिया वाहन से चिंटू रजक और रोशन ठाकुर पहुंचे और उन्होंने धमकाते हुए बोले कि दुकान चलाना है तो हर महीने 50 हजार रुपए देना होंगे। वरना गोली मारकर हत्या कर देंगे। बदमाशों की धमकी से पीड़ित आशीष बुरी तरह डर गए।

ये भी पढ़ें

चांदनी चौक में 5 दिन बाद फिर बड़ा विस्फोट, बस स्टैंड के पास जोरदार धमाके से सहमे लोग, सामने आया CCTV

पीड़ित का आरोप

बदमाशों के जाते ही भाजपा नेता आषीश काटकर मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने सबूत के तौर पर दुकान में लगा घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सौंपा, बावजूद इसके पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने की बात सामने आई है, जिससे पुलिस की भूमिका संदेह में है। वहीं, अब इस मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी खासा आक्रोश है।

पहले भी गोली से निशाना बनाने के प्रयास हुए

जबलपुर में भाजपा नेता से मांगी 'रंगदारी' (Photo Source- Patrika)

भाजपा नेता ने आरोप है कि, उन्हें पहले भी इस तरह निशाना बनाने के प्रयास किया जा चुका है। साल 2015 में भी जब वो दुकान में बैठे थे, अज्ञात आरोपी उन पर गोली चलाकर भाग गया था। तब वो और उनके दुकान का कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। 30 जनवरी को धमकी देने वाले दोनों आरोपियों के अपराधी होने का दावा किया है, उनपर पहले से अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आ रही है।

भाजपा के राज में उनके ही नेता सुरक्षित नहीं

जबलपुर में भाजपा नेता से मांगी 'रंगदारी' (Photo Source- Patrika)

इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में कानून व्यवस्था को लेकर खासा आक्रोश है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि, भाजपा के राज में अगर भाजपा नेता ही सुरक्षित नहीं तो आम व्यक्ति की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी, समझी जा सकती है। आरोप ये भी है कि, भाजपा नेता को दुकान में घुसकर रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश हथियार रखे हुए थे। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे संभवत: शहर में किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रही है।

ये भी पढ़ें

‘बड़े पापा मुझे बचा लो मैं मरना नहीं चाहता, मैंने दवा खा ली’, कुछ देर बाद छात्र की मौत

Published on:
01 Feb 2026 08:38 am
Also Read
View All

अगली खबर