जबलपुर

dog treatment लेब्राडोर के पेट में निकला कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हो गए हैरान, एमपी में पहला मामला

वेटरनरी विश्वविद्यालय में सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर में अपनी तरह का प्रदेश का पहला आपरेशन, गेस्ट्रोस्कोप के साथ सर्जरी कर बचाई जान
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2017, 10:01 AM IST
dog treatment sexy dog dog videos  girl and dog Veterinary physician veterinary university madhya pradesh india
dog treatment sexy dog dog videos girl and dog Veterinary physician veterinary university madhya pradesh india

जबलपुर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के पहले सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर में ऑपरेशन से दो बड़े कंचे निकालकर एक लेब्राडोर प्रजाति के स्वान की जान बचाई गई। कंचे उसके आमाशय में फंसे थे। एक माह से स्नूपी ने खाना पीना छोड़ दिया था। यहां-वहां इलाज के बाद भी जब कहीं राहत नहीं मिली तो आइडियल हाइट निवासी पलक भन्नारिया एक वर्षीय लेब्राडोर को लेकर वेटरनरी हॉस्पिटल पहुंची।

तीन प्रयासों के बाद निकाला
शल्य चिकित्सक डॉ. वीपी चंद्रपुरिया के मार्गदर्शन में डॉ. शोभा जावरे, डॉ. संजय वर्मा ने अमाशय में फंसे कांच के गोले को निकालने के लिए एण्डोस्कोपी पद्धति का उपयोग किया। एक कंचा बाहर आ गया, लेकिन दूसरा बाहर नहीं आ पा रहा था। चिकित्सकों ने श्वान को बेहोश कर गेस्ट्रोस्कोप को मुंह के द्वारा आमाशय तक पहुंचाया। आंवले के आकार का बड़ा कंचा अंदरुनी परत पर चिपका था। उसे गेस्ट्रोस्कोप की बास्केट के द्वारा तीन प्रयासों के बाद निकाला गया

प्रदेश में पहली बार ऑपरेशन
गेस्ट्रोस्कोप द्वारा विभाग में श्वानों के आमाशय से पॉलीथीन एवं बैंडेज रोल भी निकाले गए हैं, किंतु गोलाकार कांच निकालने का सफल गेस्ट्रोस्कोप ऑपरेशन प्रदेश में पहली बार हुआ है। वेटरनरी विवि के कुलपति डॉ. पीडी जुयाल ने कहा कि टीम को बधाई देते हुए आगे भी पशु हित में नई तकनीक अपनाने प्रेरित किया गया है।

READ MUST-

Published on: