सर्वे कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार शहर के ४३ प्रमुख चौराहों, तिराहों, रेलवे स्टेशन, डुमना एयरपोर्ट, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड के साथ लगभग २१ हजार लोगों की मेट्रो रेल को लेकर प्रतिक्रिया जुटाई गई है। सर्वे में सामने आया है कि शहर में ट्रैफिक का सबसे अधिक दबाव महाराजपुर से दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल, फुहारा से तीन पत्ती, छोटी लाइन फाटक और मेडिकल कॉलेज रोड पर है। इस रोड के हर प्रमुख चौराहे व तिराहे पर प्रति घंटे में राहगीर से लेकर वाहनों से निकलने वालों की संख्या औसतन १५०० है।