जबलपुर

एमपी के कई बड़े अधिकारियों-बीजेपी नेताओं पर एफआईआर, फर्जीवाड़े में फंसे

EOW Jabalpur- नेता और अधिकारी, प्रदेश की लखनादौन नगर पालिका में फर्जीवाड़े में फंसे

2 min read
Mar 02, 2026
EOW Jabalpur files FIR against several senior officials and BJP leaders

EOW Jabalpur- मध्यप्रदेश के कई बड़े अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कई बीजेपी नेताओं पर भी केस दर्ज किया गया है। ये नेता और अधिकारी, प्रदेश की लखनादौन नगर पालिका में फर्जीवाड़े में फंसे हैं। EOW जबलपुर EOW Jabalpur ने यह केस दर्ज किया है। करीब दो दर्जन आरोपियों के विरूद्ध FIR दर्ज की गई है जिनमें नगर पालिका परिषद लखनादौन के पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानि सीएमओ भी शामिल हैं। नगर पालिका की दुकानों के आवंटन में अनियमितता के आरोप में अपराध क्रमांक 43/2026 में आरोपियोें पर धारा 409, भादवि की धारा 120 बी एवं धारा 7(सी),13(1)ए, 13(2) भ्रनिअ 1988 संशोधित 2018 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

नगर पालिका परिषद लखनादौन में शापिंग काम्प्लेक्स में निर्मित दुकानों में अनियमितताओं की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को शिकायत की गई। इसमें कहा गया कि सीएमओ एवं अध्यक्ष ने मिलीभगत कर अपने पद का दुरुपयोग कर नीलामी उपरांत दुकानदारों से प्रीमियम भुगतान की पूरी राशि लिए बिना ही दुकानें सुपुर्द कर दीं। आरक्षित वर्ग की दुकानों को भी सामान्य वर्ग के लोगों को आवंटित कर शासन की आर्थिक क्षति करने का भी आरोप लगाया गया।
 
EOW ने शिकायत की जांच की जिसमें आरोप सही पाए गए। नगर परिषद लखनादौन ने 8 शॉपिंग काम्प्लेक्स में 75 दुकानें निर्मित कराने एवं नीलामी के लिए निविदा निकाली थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों से मिलीभगत कर बिना अनुबंध किए व नीलामी की बोली की पूरी राशि जमा कराए बिना ही दुकानदारों को दुकानों का कब्जा दे दिया।

ये भी पढ़ें

एमपी के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

सत्यापन करने पर पाया गया कि 32 दुकानों में से 13 दुकानदारों ने नीलामी की करीब 7982500 रुपए की राशि जमा नहीं की है। वे परिषद से अनुबंध किए बिना ही दुकानें संचालित कर रहे हैं। इन दुकानदारों से नियमानुसार किराए की करीब 288000 रुपए की राशि भी वसूल नहीं की गयी।

अनियमितताएं पाए जाने के बाद EOW ने केस दर्ज किया

दुकानों के आवंटन में अनियमितताएं पाए जाने के बाद EOW ने केस दर्ज किया। इसमें नगर पालिका परिषद लखनादौन के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजेन्द्र पाण्डे एवं गीता वाल्मीक शामिल हैं। राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षक रवि झारिया व अनेक बीजेपी नेताओं पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें दुकानदार भागचद्र अहिरवार, तेजस्व जैन, शेलेन्द्र उर्फ सोनू यादव, सीमा गोल्हानी, संगीता गोल्हानी, बुलबुल जैन, खूबचंद चौकसे, सतीश उइके, देवेन्द्र राय श्रीवास्तव, सतेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश पटेल, विकास नामदेव एवं शिवप्रसाद गोल्हानी शामिल हैं।

नगर पालिका परिषद लखनादौन की प्रेसिडेंट इन काउंसिल के सदस्यों मीणा बलराम गोल्हानी, देवकी शिवकुमार झारिया, संगीता संजय गोल्हानी, वर्षा श्रीकांत गोल्हानी, अनीता संदीप जैन, सविता गोलू कुमरे एवं तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी गीता वाल्मीक सहित 23 आरोपियों के  विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, एमपी में राजनैतिक अटकलें तेज

Updated on:
02 Mar 2026 04:29 pm
Published on:
02 Mar 2026 04:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर