जबलपुर

‘लगातार चिढ़ा रहा था पड़ोसी…’ जबलपुर में पिता के मना करने पर 2 बेटों और बेटी पर जानलेवा हमला

Dispute with family: जबलपुर में मामूली विवाद पर तीन आरोपियों ने पिता , उनकी बेटी और दो बेटों पर देर रात चाकू और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 1:18 PM IST
घटनास्थ का फोटो (Photo Source - Patrika)
घटनास्थ का फोटो (Photo Source - Patrika)

Jabalpur news:मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में मामूली बात के विवाद पर तीन बदमाशों ने एक व्य​क्ति, उसकी बेटी और दो बेटों पर देर रातजानलेवा हमला कर​ दिया। तीनों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में गोरखपुर पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने बताया कि इन्द्रा नगर निवासी बनारसीदास गुप्ता (52) हलवाई का काम करते है। रात के समय उनके भतीजे गुड्डू गुप्ता को मोहल्ले में ही रहने वाला क्रिश राय परेशान करके चिढ़ा रहा था। इस घटनाक्रम के दैरान ही बनारसी वहां पहुंचे। उन्होंने क्रिश को समझाया कि वे बार-बार चिढ़ाने का काम न करें। बनारसी के समझाने पर क्रिश नाराज नाराज हो गया। मौके पर किसी को कुछ भी समझ में आता इससे पहले ही क्रिश ने पास में रखा चाकू निकाला और बनारसी के पैर और पेट में घोंप दिया। बनारसी की आवाज सुनकर बेटी काजल और बेटा मोहित वहां पहुंचे। उन्होंने क्रिश को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने काजल के सीने और मोहित के पैर में चाकू घोंप दिया।

पुलिस कर रही पूछताछ

घटना के दौरान ही क्रिश का भाई मनीष और उसका साथी अक्षत रजक भी वहां पहुंच गए और घायलों पर पथराव कर मारपीट की। घटनी के दौरान ही बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे बेटे मनीष गुप्ता पर भी चाकू से वार किया। इसके बाद तीनों ने रिपोर्ट लिखाने पर सभी को जान से खत्म करने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। इस पूरी घटना के बाद जब पुलिस को जानकारी मिली तो कई लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ कई कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी और मारपीट में किसकी क्या भूमिका रही। घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
3 Nov 2026, 1:18 PM IST
Published on: