जबलपुर

कम दबाव का क्षेत्र बनने से बने आसार, माह के अंत तक झमाझम के संकेत

कम दबाव का क्षेत्र बनने से बने आसार, माह के अंत तक झमाझम के संकेत

2 min read
Sep 25, 2025
heavy rain alert

heavy rain alert : पिछले एक हफ्ते से उमस और पसीने से लोग परेशान हो रहे थे, गुरुवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल रखा है और कहीं कहीं रिमझिम फुहारों के साथ राहत भी दे रहे हैं. नवरात्र के दौरान लोगों को देखते हुए यह मौसम ठीक नहीं है लेकिन अभी बादलों पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई है। मौसम विभाग के अनुसार माह के अंत में एक बार और झमाझम के आसार है।

mp weather

heavy rain alert : तापमान और उमस में खासी बढ़त

मानसून सीजन 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। शहर में लगातार धूप निकलने से तापमान और उमस में खासी बढ़त हुई है। बुधवार को भी जबलपुर में बारिश नहीं हुई। उमस से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से जबलपुर सहित संभाग के जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 सितंबर को एक नया निम्न दबाव क्षेत्र पूर्व-मध्य और संलग्न उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बनेगा, जिससे फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। सितंबर अंत में जबलपुर संभाग में झमाझम बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को जबलपुर में बूंदाबांदी की आशंका है।

बदल गया यूपी का मौसम! Image Source - Pinterest

heavy rain alert : बन रहे बारिश के सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों पर अवस्थित और उससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते सितम्बर के अंतिम दिनों में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

फोटो पत्रिका

heavy rain alert : लगातार बढ़ रहा तापमान

शहर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस तेजी से बढ़ गई है। राहगीर हलाकान हो रहे हैं। गर्मी भरी यह धूप लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन बीच-बीच में धूप के बीच छा रहे बादल जरूर लोगों को राहत दे रहे हैं। धूप-छांव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। इसके चलते दिन भर उमस ने परेशान किया। जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। सीजन में अभी तक वर्षा का कुल आंकड़ा 45.7 इंच (1161 मिमी ) पर स्थिर है।

Published on:
25 Sept 2025 11:36 am
Also Read
View All

अगली खबर