
जबलपुर। होली के रंग में संस्कारधानी रंग चुकी है। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है तो वहीं कॉलेजों में छुट्टी होते ही गर्ल्स जमकर होली खेल रहे हैं। बुधवार को होम साइंस और माता गूजरी कॉलेज में छात्रओं ने जमकर होली खेली। इतना ही नहीं इस अवसर पर कई छात्रओं ने इस यादगार पल को सेल्फी के जरिये कैमरे में कैद कर लिया। अबीर, गुलाल लगा छात्रओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तो वहीं पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करने का संकल्प लिया। कई छात्रओं ने तो अबीर लगाने से पहले चेक किया कि ये हर्बल है या नहीं। छात्रओं की मानें तो रंग त्वचा को नुकसान करने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी घातक है। इसलिए जरूरी है कि हर्बल रंग से ही होली खेली जाए।
ये भी पढ़ें -
होली पर बन रहा ये दुष्ट योग , कुंभ राशि से फैल सकती है समाज में अशांति
होली 2 मार्च को मनाई जानी है। पर इसका खुमार काफी पहले से ही स्टूडेंट्स पर चढ़ता नजर आया।
- बुधवार को कई कॉचिंग व महिला होस्टल्स में स्टूडेंट्स ने जमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाई दी।
-रंग-गुलाल का मौका हो और डांस पीछे छुट जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने डीजे के धुन पर जमकर डांस भी किया।
-कुछ स्टूडेंट्स ने इस मौके को अपने मोबाइल में कैद किया और अपनी फ्रेंड्स के साथ सेल्फी भी ली।