जबलपुर। होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला एक दो दिन में बस शुरू ही होने वाला है। ऐसे में लोग स्वयं मिलने के बजाय सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। मैसेज और फोटो के साथ अपना संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाते हैं। जबलपुर पत्रिका भी ऐसे ही कुछ संदेशों को आप तक पहुंचा रहा है, साथ ही हानिकारक गुलाल और रंगों से बचने का मैसेज भी दे रहा है।
होली के रंग खुशियाँ लाये. भगवान करे ये दिन आपकी ज़िन्दगी में बारबार आये. शुभ होली. प्यार के रंग खिले अपनों के संग. रंग लाये आपके जीवन में खुशियों की फुहार. आनंद से भरा हो आपका ये होली का त्यौहार.