जबलपुर

हैदराबाद विधायक टी राजा का ओवैसी ब्रदर्स पर बड़ा हमला, दोनों भाईयों को बताया मुसलमान का दुश्मन

MP News : जबलपुर पहुंचे विधायक टी राजा सिंह ने ओवैसी बंधुओं को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। वहीं, पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला।
2 min read
MP News
हैदराबाद विधायक टी राजा पहुंचे जबलपुर (Photo Source- Patrika)

MP News :मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे हैदराबाद के विधायक और हिंदूवादी नेता टी राजा ने एक बार फिर ओवैसी ब्रदर्स, मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी और कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला किया है। उन्होंने ओवैसी ब्रदर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो चुनावी राज्यों में चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग का धंधा करने जाते हैं'। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर विपक्षी दलों को ब्लैकमेल कर हज़ारों करोड़ की डील करने का गंभीर आरोप लगाया। यही नहीं, उन्होंने दोनो भाईयों को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन तक बता दिया है।

विधायक टी राजा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, औवेसी दूसरे दलों को मुस्लिम वोट काटने की धमकी देकर डील करते हैं। असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी को टी राजा ने मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। ओवैसी मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन, आज मुसलमानों को इस बात पर विचार करने की जरूरत है। आपको बता दें कि, विधायक टी राजा हिंदू सेवा परिषद द्वारा आयोजित की गई विशाल गदा यात्रा में शामिल होने जबलपुर आए थे।

टी राजा का दावा- इस बार भी बंगाल में लहराएगा भगवा

बंगाल चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक टी राजा ने ममता बैनर्जी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि 'चुनाव का समय है तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी बौखला गई है'। विधायक टी राजा ने ममता बैनर्जी पर बांग्लादेशियों को पालने का आरोप लगाया। उन्होंने इस बार ममता बैनर्जी को बड़ी हार का मूंह देखने का दावा किया है। राजा ने कहा- पिछली बार भी बंगाल चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीती थी। इस बार भी वहां भगवा लहराएगा। विधायक टी राजा ने एमपी में लव जिहाद कानून का सख्ती से पालन करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि, कानून का सख्ती से पालन न होने के कारण ही हमारी बहन - बेटियां लव जिहाद की शिकार हो रही है।

धुरंधर फिल्म का विरोध करने वाला देशद्रोही

यही नहीं, विधायक टी राजा सिंह ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित हालिया फिल्म धुरंधर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वो इसे देश के प्रति समर्पित फिल्म समझते हैं। क्योंकि, इस फिल्म के जरिए सच्चाई बताने का प्रयास किया गया है। ये बहुत अच्छी फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक वीर सैनिक पाकिस्तान में जाकर आतंकियों को मारता है। फिल्म में दिखाया गया है कि, भारत में जो नकली नोट आते थे, उसे कैसे रोका गया। इसी के साथ उन्होंने यहां तक कह दिया कि, जो लोग भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो भारतीय नहीं… देशद्रोही हैं।

Updated on:
01 Apr 2026 12:00 pm
Published on:
01 Apr 2026 08:59 am