जबलपुर

एमपी में सोमवार को वकीलों की हड़ताल, कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे अधिवक्ता

Lawyers' strike- स्टेट बार कॉउंसिल ने सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाने का ऐलान किया

less than 1 minute read
Feb 15, 2026
Lawyers' strike from court work in MP on Monday- Demo pic

Lawyers' strike - एमपी के शिवपुरी जिले में एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यहां के करैरा निवासी एडवोकेट संजय सक्सेना को गोली मारी गई थी। करैरा थाना पुलिस ने शनिवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा। पता चला है कि जमीन विवाद में सुपारी देकर वकील संजय सक्सेना की हत्या कराई गई है। अधिवक्ता की हत्या के विरोध में स्टेट बार कॉउंसिल ने प्रतिवाद दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस कारण सोमवार को प्रदेशभर में वकील कोर्ट में हाजिर नहीं होंगे।

एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या के मामले में करैरा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो अन्य आरोपियों से पुलिस फिलहाल करैरा थाने में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

हत्याकांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्षीय गोलू पुत्र अरविंद रावत, निवासी घुघसी, थाना बड़ौनी, 23 वर्षीय पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, निवासी चांदपुर, डबरा और 24 वर्षीय जहीर पुत्र रफीक निवासी घुघसी थाना बड़ौनी शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों में से पपेंद्र को शॉर्ट एनकाउंटर कर पकड़ा गया। उसके पैर में गोली लगी है। ये बात भी सामने आई है जमीन विवाद में सुपारी देकर संजय सक्सेना की हत्या कराई गई है।

सोमवार को प्रतिवाद दिवस

शिवपुरी में वकील की गोली मारकर की गई सरेआम हत्या से प्रदेशभर में गुस्सा जताया जा रहा है। मप्र स्टेट बार कॉउंसिल ने इसके विरोध में सोमवार को प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है। कॉउंसिल ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।
इसके अंतर्गत सोमवार को प्रदेशभर के वकील अदालतों में हाजिर नहीं होंगे। वकील संजय सक्सेना की हत्या के विरोध में राज्य के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।

ये भी पढ़ें

जबलपुर में मां-बेटे ने मिलकर किया गुनाह, ट्राली बैग खोला तो हैरान रह गई पुलिस

Updated on:
15 Feb 2026 05:18 pm
Published on:
15 Feb 2026 05:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर